मौत का हाईवे बना मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे

मौत का हाईवे बना मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे

  • नारायणगंज-कुड़ामैली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा
  • एक युवक की मौत, तीन युवक गंभीर घायल
  • जबलपुर रैफर, हादसे के बाद अज्ञात वाहन फरार
  • बस की लापरवाही से बाईक सवार घायल
  • बाल-बाल बचे दो युवक, टिकरिया थाने के नजदीक हुआ हादसा

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला से जबलपुर जा रहे दो युवक एक लापरवाह यात्री बस से बाल – बाल बच गए। गनीमत रही की बाईक सवार युवक समय रहते अपनी बाईक को मार्ग से नीचे उतार लिये, जिसके कारण अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। जिसके कारण बाईक में सवार दोनों युवक घायल हो गए। दोनों युवकों को काफी चोटे आई है। हादसे की जानकारी टिकरिया पुलिस के 112 डायल को दी गई। सूचना मिलते ही 112 डायल मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज उपचार के लिए अपने वाहन में लेकर आई। जहां चिकित्सक डॉ राकेश विश्रोई द्वारा उनका उपचार किया गया।

जानकारी अनुसार मंडला जिला मुख्यालय से दो युवक सागर राजपूत पिता धीरज सिंह राजपूत 22 वर्ष निवासी राधाकृष्णन वार्ड और प्रकाश रजक पिता रामदया रजक 20 वर्ष निवासी ग्राम देवदरा किसी कार्य से जबलपुर जा रहा थे। इसी दौरान नारायणगंज टिकरिया थाने के आगे जबलपुर से मंडला आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस जबलपुर की तरफ जा रहे युवक की तरफ रॉग साइड पर अचानक आ गई। जिससे बाईक सवार समय रहते अपनी जान बचाने बाईक को मार्ग से नीचे उतार दिए।बाईक सवार प्रकाश रजक ने बताया कि गनीमत रही की समय रहते उनकी बाईक मार्ग से नीचे उतर गई, नहीं तो इस हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो जाते या कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। वहीं उनकी बाईक में एक मजबूत लेग गार्ड भी लगा था, जिसके कारण भी उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। फिर भी बाईक अनियंत्रित हो गई थी, जिसके कारण वे नीचे गिर गए और उनके हाथ, पैर में काफी चोटे लगी। हादसे की सूचना पर 112 डायल मौके पर पहुंची और तत्काल दोनों घायलों को सीएचसी नारायणगंज लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। टिकरिया पुलिस ने अज्ञात यात्री बस की जानकारी पता कर रही है। मामला दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही है।


नारायणगंज-कुड़ामैली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत

  • बीएसएनएल टावर के पास हुआ हादसा

मंडला महावीर न्यूज 29.  मंडला जिले में नारायणगंज टिकरिया थाने से कुड़ामैली मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके कारण आए दिन लोग असमय ही काल के गाल में समा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन हादसों पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभाग द्वारा कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे अब मौत का हाईवे बनता जा रहा है, जहां लगभग रोजाना दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं।जानकारी अनुसार नारायणगंज टिकरिया बीएसएनएल टावर के पास एक भीषण हादसा हुआ। जिसमें एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि ग्राम चौकी सिंघनपुरी निवासी लखन आर्मो 32 वर्ष और मोनू नेटी 22 वर्ष अपने गांव सिंघनपुरी से नारायणगंज किसी काम से आ आए हुए थे। जहां से वापस सिंघनपुरी वापस लौट रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में मोनू नेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लखन आर्मो गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका एक हाथ टूट गया।

गंभीर घायल को जबलपुर किया रेफर 

हादसे की सूचना तत्काल टिकरिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही टिकरिया पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज लेकर आई। वहाँ लखन आर्मो की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया। टिकरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच कर रही है। पुलिस ने फरार अज्ञात वाहन की तलाश भी शुरू कर दी है।

हादसे की जांच कर रही पुलिस 

टिकरिया थाना प्रभारी गोपाल घासले ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक एक पेड़ से टकराने के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी हो, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



 

Leave a Comment