परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ चैकिंग

परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ चैकिंग

  • 8 वाहनों से वसूले 28 हजार 500 का समन शुल्क, फिटनेस, परमिट की हुई जांच
  • कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई, ओवरलोडिंग
  • अधिक किराया और दस्तावेजों की कमी पर कसे गए शिकंजे
  • मंडला यातायात पुलिस और परिवहन विभाग का संयुक्त जांच अभियान

मंडला महावीर न्यूज 29. परिवहन आयुक्त मप्र और मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार मंडला जिले में संचालित यात्री एवं मालवाहक वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस चैकिंग अभियान के दौरान कुल 24 वाहनों की जांच की गई। जांच में मुख्य रूप से फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र, फस्र्ट एड बॉक्स, वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस, एसएलडी स्पीड लिमिटिंग डिवाइस, रेडियम, ओवरलोडिंग और अधिक किराया लेने जैसे मोटरयान अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की जांच की गई।कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 8 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। इन 8 वाहनों से कुल 28 हजार 500 का समन शुल्क मौके पर ही जमा कराया गया। चैकिंग की इस संयुक्त कार्यवाही में जिला परिवहन अधिकारी बिमलेश कुमार गुप्ता, यातायात प्रभारी ललित धुर्वे और परिवहन कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगा।


 

Leave a Comment