नवांकुर संस्था ने 110 बोरियों से किया बोरी बांधन का कार्य

नारायणगंज के बीजेगांव में जल संचय अभियान

  • नवांकुर संस्था ने 110 बोरियों से किया बोरी बांधन का कार्य
  • पानी रोको अभियान सफल, बोरी बांधन से मवेशियों को मिलेगा पानी
  • किसानों को मिलेगी सिंचाई की सुविधा

मंडला महावीर न्यूज 29. मप्र जन अभियान परिषद मंडला के मार्गदर्शन में विकासखंड नारायणगंज के बीजेगांव ग्राम में प्रगति जन कल्याण समिति मंडला नवांकुर संस्था द्वारा जल संचय अभियान के अंतर्गत बोरी बांधन कार्य का सफल आयोजन किया गया। यह कार्य जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी एवं विकासखंड समन्वयक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बोरी बांधन कार्य से पूर्व प्रगति जन कल्याण समिति ने नवांकुर संस्था के तत्वाधान में ग्राम में सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक और अन्य सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में जल संचयन और पानी की समस्या के समाधान हेतु योजना बनाई गई थी।

110 बोरियों से रोका गया पानी 

योजना के अनुसार ग्राम के लोगों ने एकजुट होकर पानी को रोकने के लिए बोरियों में मिट्टी एकत्र की। कुल 110 बोरियों की मदद से बोरी बांधन कर पानी को रोका गया, जिससे जल संरक्षण का लक्ष्य साधा जा सका।

किसानों और मवेशियों को मिलेगा लाभ 

इस जल संचय कार्य का मुख्य उद्देश्य ग्राम और आसपास के क्षेत्रों को पानी की समस्या से निजात दिलाना है। रोके गए इस पानी का उपयोग ग्राम के आसपास के गांवों के मवेशियों को पीने के लिए पानी उपलब्ध होगा। किसानों को अपनी खेती के लिए सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। इस प्रकार बोरी बांधन कार्य ने कई सुविधाओं को ध्यान में रखकर पानी रोकने का सफल प्रयास किया है।इस अभियान में प्रगति जनकल्याण समिति मंडला नवांकुर संस्था अध्यक्ष कमलेश कुमार पावले, सचिव पुष्पा उइके, परामर्शदाताओं राकेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, सुरेश सोनी, कृष्ण कुमार झरिया, इंद्रा उइके एवं ग्राम विकास प्रसपुटन समिति मझगांव का सहयोग रहा। बोरी बांधन के लिए सरपंच अर्जुन उइके, सीएमसीएलडीपी छात्रा गर्जन यादव और मिथलेश की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


 

Leave a Comment