सामुदायिक पुलिसिंग को मिला युवाओं का उत्साहपूर्ण समर्थन

पांडीवारा चौकी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

  • सामुदायिक पुलिसिंग को मिला युवाओं का उत्साहपूर्ण समर्थन
  • महाराजपुर टीम रही विजेता
  • युवाओं में खेल भावना बढ़ाने और पुलिस के प्रति विश्वास सुदृढ़ करने का रहा उद्देश्य

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी पांडीवारा, थाना बम्हनी द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आसपास के ग्रामों से कुल 10 टीमों ने सहभागिता कर युवाओं ने उच्च स्तरीय उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में ग्राम महाराजपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बारिया टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि खालौड़ी टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता टीमों को मैच समिति द्वारा आकर्षक पुरस्कार ट्रैक सूट, टी-शर्ट एवं फस्र्ट एड बॉक्स प्रदान किए गए। इस अवसर पर थाना प्रभारी बम्हनी अरुण भदौरिया, चौकी प्रभारी पांडीवारा उनि राजेन्द्र सिलेवार, थाना-चौकी के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में ग्रामजन उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम को व्यापक सफलता मिली।

खेल के माध्यम से विश्वास सुदृढ़ करना लक्ष्य 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ाना, समाज में पुलिस के प्रति विश्वास सुदृढ़ करना तथा युवाओं की सक्रिय भूमिका निर्धारित करना था। सामुदायिक पुलिसिंग की यह पहल ग्रामीण और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।


 

Leave a Comment