महिला नसबंदी शिविर- दो शिफ्ट में हुए 56 सफल ऑपरेशन

महिला नसबंदी शिविर- दो शिफ्ट में हुए 56 सफल ऑपरेशन

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी में विशाल नसबंदी शिविर आयोजित
  • 58 महिलाओं का हुआ पंजीयन, दो पंजीयन रिजेक्ट

मंडला महावीर न्यूज 29. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी में सोमवार को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय कीर्ति गजभिये के निर्देशन में विशाल महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एलटीटी सर्जन डॉ. अंशुमन मिश्रा ने अपनी सेवाएं दीं और महिलाओं का सफल ऑपरेशन किया।आयोजित महिला नसबंदी शिविर में 58 महिलाओं का पंजीयन किया गया। सभी पंजीकृत महिलाओं की चिकित्सीय जांच की गई, जिसमें से 2 महिलाएं ऑपरेशन के लिए चिकित्सीय रूप से अयोग्य पाई गईं। इन महिलाओं को उचित परामर्श देकर घर जाने की सलाह दी गई, जबकि शेष 56 महिलाओं का दो शिफ्टों में एलटीटी सर्जन द्वारा ऑपरेशन किया गया।  इस शिविर के सफल क्रियान्वयन में चिकित्सा और पैरामेडिकल स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेडिकल ऑफिसर डॉ. अक्षय हरदहा, डॉ. पलक जैन, डॉ. भूमिका शुक्ला और बीईई सुहागा झारिया ने व्यवस्थाएं संभालीं। इसके साथ ही महिला नसबंदी शिविर में एमपीडब्ल्यू राकेश विश्वकर्मा, दलपत पन्द्रो, सुपरवाइजर कमलेश मरावी, आरएन मार्को और रामप्रसाद बरकड़े, बीसीएम राहुल कुमार चंद्रोल, फार्मासिस्ट नितिन साहू और नर्सिंग ऑफिसर मीना तिवारी का विशेष सहयोग रहा। समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से शिविर संपन्न हुआ।



 

Leave a Comment