मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम की गहन समीक्षा

अनमोल और एफपीएलआईएमएस एंट्री में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

  • समय पर जानकारी दर्ज न करने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
  • मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम की गहन समीक्षा
  • भुगतान में गलत एंट्री पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
  • 29 नवंबर को महिला नसबंदी शिविर, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की साप्ताहिक समीक्षा
  • स्वास्थ्य कर्मचारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी

मंडला महावीर न्यूज 29. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन और साप्ताहिक समीक्षा के लिए सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल के मार्गदर्शन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नारायणगंज सेक्टर की सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू और सुपरवाइजर मौजूद रहे। बैठक में अनमोल एप पर एएनसी पंजीयन करने, मातृ व शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, परिवार कल्याण एवं किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित अन्य संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

आयोजित समीक्षा बैठक में बीईई विजय मरावी ने उपस्थित कर्मचारियों से स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए कहा कि एएनसी एंट्री के दौरान विशेष सावधानी बरते और अनमोल एप पर हितग्राही की सभी जानकारी सही दर्ज करें। 12 सप्ताह के अंदर ही एएनसी पंजीयन करें। इसके साथ ही समीक्षा बैठक में परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एफपीएलआईएमएस के तहत प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख तक एप के माध्यम से जानकारी दर्ज करना है। निर्देशित किया है कि जो भी कर्मचारी समय अवधि में जानकारी की एण्ट्री नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।साप्ताहिक समीक्षा बैठक में 70 प्लस आयुष्मान कार्ड की जानकारी ली। इसके साथ ही एएनसी और आयरन और शुक्रोज की जानकारी ली। वहीं आरबीएसके मोबाईल टीम को नियमित विद्यालयों में जांच परीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके साथ 29 नवंबर को लगने वाले एलटीटी शिविर की जानकारी दी। बैठक के दौरान सिकलसेल कार्ड का भी वितरण किया गया। इसके साथ ही मलेरिया कार्यक्रम के अंतर्गत कोई भी बुखार से पीडि़त मरीज का आरडीटी किट से जांच करने के निर्देश भी दिए। आंकाक्षी विकासखंड के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम में लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। 29 नबंवर को एलटीटी शिविर लगाया जाएगा। सभी को निर्देश दिए है कि एलटीटी शिविर में पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर शिविर में लाए। इसके साथ ही शिविर में लाने से पहले अपने क्षेत्र की एएनएम से महिलाओं की जांच आवश्यक कराए। जिससे शिविर में महिलाओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

बैठक में ये रहे मौजूद 

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सीबीएमओ डा. अमृत लाल कोल, बीईई विजय मरावी, सुपरवाईजर मदनलाल परते, फार्मासिस्ट कमलेश सिंह, मलेरिया प्रभारी एससी जैन, सीएचओ डॉ. शाहिद हुसैन, रंजीता पटेल, पूजा यादव, रुक्मिणी मरावी, जयंती उरैती, कोशिका भूरा, एएनएम राजकुमारी मरावी, माधुरी सोनी, नीलम ठाकुर, श्यामा पाटिल, शिवकुमारी पटेल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।


 

Leave a Comment