आकांक्षी ब्लॉक में संपूर्णता का जश्न

आकांक्षी ब्लॉक में संपूर्णता का जश्न

  • स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए कर्मवीर सम्मानित
  • संपूर्णता अभियान में 6 पैमानों पर खरे उतरे विभाग
  • उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

मंडला महावीर न्यूज 29. आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत नारायणगंज मुख्यालय में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए निर्धारित 6 महत्वपूर्ण मानकों को पूरा करने वाले विभागों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, निवास विधायक चैनसिंह बरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, सदस्य जिला पंचायत मंडला भूपेंद्र बरकड़े, अध्यक्ष जनपद पंचायत नारायणगंज आसाराम भारतीय, जनपद उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष अर्जुन सिंह, एसडीएम सीएल वर्मा, सीईओ जनपद पंचायत नारायणगंज दीप्ति यादव समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में सम्मिलित विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने संकेतकों के संबंध में कार्य योजना प्रस्तुत की। इसके साथ ही विभागीय प्रतिवेदन बीसी आकांक्षी कार्यक्रम हेमंत चंद्रोल द्वारा दिया गया।आयोजित संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का मुख्य आकर्षण स्वास्थ्य विभाग रहा, जिसने जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संपूर्णता अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सांसद फग्गन सिंह ने कहां कि स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित समय सीमा के भीतर गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण और गैर-संचारी रोग मधुमेह और रक्तचाप की स्क्रीनिंग में बेहतरीन कार्य किया है। इस उपलब्धि के लिए एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ मिले 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने संबोधन में कहां कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प है। हमारे स्वास्थ्य कर्मियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद जो परिणाम दिए हैं, वह प्रशंसनीय हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अलावा कृषि, पोषण और अन्य संबंधित विभागों को भी उनके लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सराहा गया। प्रशासन ने भविष्य में भी इसी तरह के समन्वय और समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया। विधायक निवास माननीय चैन सिंह बरकडे ने कहां कि सभी विभागों से फील्ड स्तर पर अंतिम पंक्ति तक शासन की सभी योजनाओं को पहुंचने और इसका लाभ देने पर जोर देने की बात कही।

स्वास्थ्य क्षेत्र इन पैरामीटर में मिला सम्मान 

बीसीएम शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में संपूर्णता अभियान का मुख्य लक्ष्य 6 प्रमुख संकेतकों में 100 प्रतिशत संतृप्ति हासिल करना है। संपूर्णता अभियान के अंतर्गत जो 6 संकेतक चुने गए हैं, उनमें स्वास्थ्य विभाग की भूमिका सबसे अहम है। जिसमें मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण में पहली तिमाही के भीतर प्रसव पूर्व जांच के लिए पंजीकरण। यह जच्चा-बच्चा सुरक्षा के लिए पहला कदम है। मधुमेह की स्क्रीनिंग में लक्षित आबादी में उच्च रक्त शर्करा की जांच। उच्च रक्तचाप की स्क्रीनिंग में लक्षित आबादी में बीपी की जांच करना और पोषण के तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए पूरक पोषण की उपलब्धता कराने पर जोर दिया जाता है। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य एएनएम, आशा कार्यकर्ता, सीएचओ को प्रोत्साहित करना है जिन्होंने इन लक्ष्यों को पूरा करने में दिन-रात मेहनत की है।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित 

आयोजित संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में जनपद सदस्य, सरपंच, रतन सिंह ठाकुर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, मंडल अध्यक्ष किशन तेकाम ,बबलिया मंडल अध्यक्ष संदेश जायसवाल, वीरेंद्र नामदेव, संतोष सोनी, दीपक पदम, राकेश अग्रवाल, गया चक्रवर्ती, भगवान मिश्रा, सुंदर सोनी, जिला योजना अधिकारी ओपी सरसे, बीपीओ रम्मू सिंह मरावी, एपीओ पंकज साहू, एई रमाकांत मसराम, जनपद पंचायत नारायणगंज से सभी कर्मचारी अधिकारी और सभी विभागों से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित। मंच संचालन विकासखंड प्रबंधक श्रुतिसागर उपाध्याय द्वारा किया गया।



 

Leave a Comment