सूने मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

निजी स्कूल संचालक के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

  • 8 लाख के नगद-जेवर चोरी, रिश्तेदारी में गया था परिवार
  • एलआईसी प्रीमियम और स्कूल फीस भी ले उड़े चोर
  • ग्राम सिंगपुर में सूने मकान से 8 लाख की चोरी

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंगपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने निजी स्कूल संचालक व एलआईसी अभिकर्ता राम किशोर कछवाहा के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। मकान मालिक परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के सामने का ताला तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी में रखे बच्चों की स्कूल फीस, एलआईसी प्रीमियम की राशि और कीमती सोने-चांदी के जेवर सहित लगभग 2.5 लाख नगद लेकर फरार हो गए। मकान मालिक ने बताया कि चोरी हुए सामानों का कुल अनुमानित मूल्य 7 से 8 लाख के बीच है।मकान मालिक राम किशोर कछवाहा ने बताया कि चोर सोने की पांचाली पत्ती (डेढ़ तोला), गुरिया, नाक की लौंग, अंगूठी (एक तोला) और एक जोड़ी झुमकी सहित चांदी के करधन (आधा किलो), पायल और अन्य जेवर चुरा ले गए। नगदी में बच्चों की स्कूल फीस के 70 हजार और एलआईसी की किस्त के 1 लाख 60 हजार सहित गुल्लक के 15 हजार नगद शामिल थे।बताया गया कि चोरी की सूचना मिलते ही निवास थाना प्रभारी वर्षा पटेल सहित पूरा स्टाफ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों को भी सूचित किया गया। निवास पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है और घटना की गहराई से जांच की जा रही है।


रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे



 

Leave a Comment