स्थानीय मड़ई किसी त्यौहार से कम नहीं

स्थानीय मड़ई किसी त्यौहार से कम नहीं

  • ग्राम बिनैका में भरी मड़ई, लोगों ने उठाया आनंद

मंडला महावीर न्यूज 29. मड़ई-मेलों की शुरूआत हो चुकी है। जिला मुख्यालय के समीप बिनैका और महाराजपुर में भी मड़ई का आयोजन किया गया। यहां अहिरों के परंपरागत नृत्य का लुफ्त उठाने लोगों की भीड़ बनी रही। दोपहर से ही मड़ई स्थल में लोगों का पहुंचना शुरु हो गया देर रात तक चलता रहा। यहां कपडे से लेकर सस्ते गहने जूते-चपल, सब्जी, और खेल खिलौने और मोबाइल से सबंधित सामग्रीयों की दुकानें सजाई गई। इस मेले मे जहां जिले की संस्कृति की परंपरागत झलक दिखाई पड़ रही थी वहीं युग परिवर्तन का नजारा देखने को मिला।

मड़ई में आसपास गांव से पहुंचे युवाओं ने झुलों का आनंद लिया। बच्चों के लिए पहुंचे झूले में भी भीड़ लगी रही। मड़ई में खिलौने, मिठाई, चूड़ी, कपड़े, बर्तनों की दुकानें, सिंघाड़े, चाट फुल्की, सोंदर्य सामग्री की दुकानों में ज्यादा भीड़ देखने को मिली। लोगों का रुझान गर्म कपड़ों में देखने को मिला कंबल, ऊनी कपड़े, स्कार्प आदि को पंसद करने के लिए दुकानों में जमघट लगा रहा। बताया गया कि बिनैका मड़ई के बाद दो दिवसीय सेमरखापा की मड़ई का आयोजन किया जाएगा।

अहीरों ने ब्याही मड़ई 

मड़ई ब्याहने आये अहीर परंपरागत वेशभूषा में थे ओर उन्होने अहीर नृत्य के साथ मड़ई का फै रा लिया और देव जगाने के लिए अलाप लगाई। नजारा देखने लायक था और इस नजारे को देखने के लिए कुछ देर के लिए मडई मे शामिल लोग खरीददारी भूलकर मड़ई के चारों तरफ फे रे लगाकर नाच रहे लोगो को देखने लगे। हाथ में फरसा और लाठी लिए झूमते गाते अहीर पूरी तरह से मस्त थे। मस्ती का यह दौर कुछ देर नहीं बल्कि सारा दिन चलता रहा। जिस गांव से भी चंडी आती मड़ई के फे रे लगाकर लोग नाचने लगते। मड़ई मे नाचने के बाद विशेष वेशभूषा से सजे अहीरों ने लोगो के प्रतिष्ठानों और घरों में भी नृत्य किया।

किसी ने खरीदी मिठाई तो किसी ने खरीदे खिलौने 

मड़ई में सभी वर्ग के लोगों के लिए खाने-पीने से लेकर मनोरंजन और कई आवश्यक सामग्रियों की दुकानें लगाई गई थी। दीवाली में जहां मिठाईयों की कीमत 300 से 1000 रूपये प्रति किग्रा थी तो वहीं मड़ई की मिठाईयां 60 से 80 रूपये प्रति किग्रा में बिकी। शक्कर के अधिक इस्तेमाल से बनने वाली इन मिठाईयों की बच्चों ने जमकर खरीदी कराई। मड़ई में दैनिक जरूरत के सामान के साथ अन्य सामग्रियों की खरीदी लोगों ने की। बिनैका मड़ई में देर शाम तक काफी भीड़-भाड़ देखने को मिली।



 

Leave a Comment