छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- पीडि़ता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आरोपी ने स्वीकारा जुर्म
मंडला महावीर न्यूज 29. थाना नैनपुर पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मात्र दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता ने विगत 03 अक्टूबर को नैनपुर थाने में उपस्थित होकर छेड़छाड़ संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर थाना नैनपुर में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक बलदेवसिंह मुजलदा और थाना स्टॉफ द्वारा तत्काल कार्यवाही शुरू की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी इमरान खान पिता इम्तियाज खान, 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 4 उमरिया, थाना नैनपुर ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। नैनपुर पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय मंडला के समक्ष पेश किया है। त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बलदेवसिंह मुजलदा और थाना स्टॉफ की मुख्य भूमिका रही।









