वर्षो बाद दिसंबर के प्रथम पखवाड़े में 3 डिग्री पहुंचा पारा

Advertisements
  • वर्षो बाद दिसंबर के प्रथम पखवाड़े में 3 डिग्री पहुंचा पारा
  • हाड़ कपाने वाली ठंड का आगाज शुरू
  • कोहरे की आगोश में जिला
  • अधिकतम, न्यूनतम तापमान कम होने से बढ़ी ठिठुरन
  • दिन और रात में होने लगा ठंड का एहसास

मंडला महावीर न्यूज 29. पिछले एक पखवाड़े से अधिकतम व न्यूनतम के तापमान में उठा पटक देखी जा रही है। अचानक तापमान में गिरावट के साथ सर्दी के तेवर भी बदले हुए नजर आने लगे हैं। जिले में तीन दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा। वहीं 02 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से दिन भर ठंडी हवाओं के साथ मौसम में बर्फीली ठंडक रही। शनिवार को दिन भर मौसम साफ रहा और ठंडी हवाएं चलती रही और तापमान 03.0 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान कम होने के कारण अल सुबह से ही ठंड का प्रकोप जारी रहा। दिनभर ठंडी हवाएं शीत लहर के रूप में चलती रही।

मौसम का रुख लगातार बदल रहा है और ठंड अपना असर दिखाने लगा है। नबंवर माह के दूसरे पखवाड़े में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री पहुंच गया था, लेकिन अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढऩे लगा। न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच पहुंच गया। इसके बाद दिसंबर माह शुरू होते ही एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री तक मंडरता रहा। आसमान से बादल साफ होते ही न्यूनतम तापमान में सीधे 05 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और 09 दिसंबर को जहां न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा, वहीं 10 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 6.2 की कमी आई और न्यूनतम तापमान 07.4 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद न्यूनतम तापमान धीरे धीरे घटता गया और 14 दिसंबर को न्यूनतम तापमान पिछले कई वर्षो का रिकार्ड तोड़ते हुए 03.0 डिग्री पहुंच गया। तापमान कम होने से दिनभर ठिठुरन बनी रही। दिन में भी लोगों ने ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेते हुए देखे गए।

अब लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। उत्तर भारत में बर्फ पिघलने का असर मप्र के जिलों में साफ दिखाई दे रहा है। हवाओं ने भी अपना रूख बदल लिया है, हवाओं की रफ्तार भी 10 से 12 किमी प्रति घंटे से चल रही है। जिसके कारण सर्द हवाओं ने जिले में ठिठुरन बढ़ा दी है। जिले में न्यूनतम तापमान 05 डिग्री के नीचे उतर गया है। शनिवार को पारा 03 डिग्री मापा गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने के कारण रातें भी सर्द हो गई है।

छाया रहा कोहरा 

जिले में ठंड अपने शबाव पर है। कड़कड़ाती ठंड के साथ कोहरे की धुंध भी छाने लगी है। शनिवार सुबह करीब 08 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद धीरे-धीरे कोहरा छटने लगा, करीब 9 बजे कोहरे की धुंध साफ हुई, जिसके बाद सूर्य ने अपनी प्रचण्डता के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज की। वहीं अल सुबह कोहरे के बीच में वाहन चालकों को अपने वाहन की लाईट जलानी पड़ी। जहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान में अब लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके कारण जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं के बच्चे धूप में पढ़ाई करते नजर आएंगे।

बढऩे लगी ठिठुरन 

ठिठुरन अब बढऩे लगी है और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। यही कारण है कि जिले के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान शनिवार को 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। ठंडी हवाओं के चलते मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। विगत एक पखवाड़े से तापमान 10 से 5 डिग्री के बीच रहा, लेकिन शनिवार को अचानक 02 डिग्री पारा नीचे लुढ़कर 3 डिग्री में पहुंच गया। जिसके कारण रात्रि में तो ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं दिन में भी जोरदार ठंड का एहसास शुरू हो गया है।

शाम ढलने के बाद बढ़ रही सर्दी 

न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात में सर्दी का असर बढऩे लगा है। शाम ढलने के साथ सर्दी का असर शुरू हो जाता है जो सुबह तक जारी रहता है। अधिकतम तापमान में भी पिछले कुछ दिनों से आ रही गिरावट से दिन में सर्दी का थोड़ा असर रहने लगा है। वहीं दिन के समय धूप भी सुहानी लग रही है। दिन में भी ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बनी है।

गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग 

ठंड का असर लोगों के पहनावे पर पडऩे लगा है। पहले जो लोग गर्म कपड़े पहनने से बच रहे थे, उन्हें भी अब स्वेटर, जैकेट का सहारा लेना शुरू कर दिया है। बच्चों को उनके माता-पिता इस गुलाबी ठंड में ही स्वेटर, मफलर और दस्ताने भी पहनाकर स्कूल भेज रहे है। सुबह-सुबह लोग धूप सेंकते और शाम ढलते ही अलावा के आगे बैठे नजर आने लगे हैं। इधर सर्दी रानी की दस्तक के साथ ही गर्म कपड़ों का बाजार भी जोर पकडऩे लगा है।

गुलाबी ठंड के साथ उतरा पारा 

जिले में इन दिनों ठंड अपने शबाव पर आ गई है। छाने वाले घने कोहरे से ठंड का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ठंड पडऩा शुरू हो गई है। पिछले एक पखवाड़े में जिले का न्यूनतम तापमान में करीब 08 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। एक पखवाड़े पहले जहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री था, वहीं एक पखवाड़े के अंतिम एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 03 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में 03 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अब अधिकतम तापमान भी धीरे-धीरे कम होगा, जिसके बाद जिले में ठिठुरन और बढ़ जाएगी। फिलहाल दिन में न्यूनतम, अधिकतम तापमान में कमी के बाद अब दिन में भी ठिठुरन बढऩे लगेगी। जिससे दिन में भी लोगों को आलाव तापते देखा जा रहा है।


Advertisements

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles