बाईक सवार को पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर

Advertisements
  • बाईक सवार को पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर, गंभीर घायल
  • घुघरी बस स्टेंड से बिछिया मार्ग की घटना

मंडला महावीर न्यूज 29. घुघरी मुख्यालय बस स्टैंड में विगत दिवस की दरमियानी रात करीब 12 बजे घुघरी बस स्टेंड से बिछिया मार्ग में एक पिकअप वाहन ने घुघरी निवासी एक युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और घुघरी पुलिस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी उपचार के लिए ले जाया गया। जहां से गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मंडला जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।

जानकारी अनुसार घुघरी बस स्टेंड से बिछिया मार्ग में घुघरी निवासी अवधेश चौरसिया के पिकअप वाहन ने मार्ग किनारे खड़े घुघरी निवासी उज्जवल राजपूत पिता भैरव सिंह राजपूत को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक उज्जवल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि पिकअप वाहन बिछिया की ओर से घुघरी की तरफ आ रहा था। इस हादसे की जानकारी घुघरी पुलिस को दी गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही घुघरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल उज्जवल सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हादसे में उज्ज्वल का हाथ टूट गया, कमर एवं सिर में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक ने गंभीर घायल युवक का ब्लड ज्यादा निकलने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद आगे के उपचार के लिए मंडला जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां घायल युवक का उपचार चल रहा है। घुघरी पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।


रिपोर्टर- दुर्गेश प्रजापति घुघरी ✍️

Advertisements

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles