सैलानियों के लिए कान्हा पार्क तैयार

Advertisements
  • सैलानियों के लिए पार्क तैयार, 01 अक्टूबर से शुरू होगा कान्हा पार्क
  • वन्यप्राणियों के दीदार के लिए चारों जोन में घूम सकेंगे सैलानी

मंडला महावीर न्यूज 29. बाघों के दीदार के लिए महज चार दिन शेष बचे है। 01 अक्टूबर को बाघों की धरती कान्हा नेशनल पार्क में सैलानियों का स्वागत किया जाएगा। ख्यातिलब्ध कान्हा नेशनल पार्क में तीन माह बाद पर्यटन शुरू होगा। तीन माह तक पर्यटको को वनराज के दीदार नही हो सके। अब पर्यटकों का इंतजार खत्म होने वाला है। चार दिन बाद 01 अक्टूबर से कान्हा भ्रमण के लिये कान्हा नेशनल पार्क के गेट खुल जाएंगे। पार्क खुलने के बाद पर्यटक चारों जोन में सफारी कर सकेंगे। विगत वर्षो में हर साल 01 अक्टूबर को दो जोन और 15 अक्टूबर चारों जोन में भ्रमण कराया जाता था। लेकिन विगत वर्ष से 01 अक्टूबर से ही चारो जोन में पर्यटकों को सफारी कराया जा रहा है।

जानकारी अनुसार कान्हा पार्क प्रबंधन ने पर्यटकों के लिए पार्क खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्क के अंदर के मार्ग भी दुरूस्त किये गए है। रैनी सीजन में भी उम्मीद से कही ज्यादा पर्यटकों ने बफर जोन में सफारी का लुफ्त उठाया है। इस वर्ष पर्यटकों की आमद ज्यादा हो रही है। इसको देखते हुए कान्हा पार्क प्रबंधन ने सारी तैयारियां कर ली है। पर्यटकों के प्रवेश के लिये ऑनलाईन, ऑफ लाईन बुकिंग भी शुरू है।

बताया गया कि कान्हा नेशनल पार्क में बाघ के दीदार के लिए देशी-विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में आते है। यहां बारिश के तीन माह पर्यटन नहीं होता है। बारिश के कारण पार्क में मार्ग खराब हो जाते है। जिससे आवागमन संभव नहीं हो पाता है। जंगल में प्रवेश करना खतरे से खाली नहीं होता। वन्य प्राणी व जीव जंतु का भी खतरा बना रहता है। वन्यप्राणियो के प्रजननकाल का भी समय यही रहता है। जिससे बारिश के सीजन में पर्यटन प्रतिबंधित किया जाता है। पार्क में 30 जून के बाद से पर्यटन बंद कर दिया जाता है। 01 जुलाई से 30 सितम्बर तक के लिए कान्हा में पर्यटन नहीं होता है। जिसके कारण पर्यटको को जंगल की सफारी करने नहीं मिलती है और वनराज के दीदार से वंचित रहते है। 01 अक्टूबर से जंगल की सफारी शुरू हो जाएगी।

चार जोन में भ्रमण करेंगे पर्यटक 

बताया गया कि कान्हा नेशनल पार्क जून माह से कोर एरिया में पर्यटन के लिए बंद कर दिया गया था। बारिश के समय सड़क खराब होने के कारण पर्यटन नहीं हो सकता है। फिलहाल बारिश का अंतिम चरण चल रहा है, रिमझिम बारिश का दौर जारी है। चार दिन बाद 01 अक्टूबर से कान्हा में पयर्टन शुरू हो जाएगा। कान्हा के कोर एरिया में पयर्टक भ्रमण के लिए जा सकेगे। इसके साथ ही किसली, मुक्की, सरही और कान्हा जोन में पर्यटन होगा। पर्यटन के लिए करीब 178 वाहन है, जिसमें कान्हा जोन में 59, किसली में 25 मुक्की में 58 और सरही में 36 वाहन से पर्यटक पार्क खुलने के बाद भ्रमण करेगे। इसके साथ ही बफर जोन में भी पर्यटन होगा।

फिर गुलजार होगा कान्हा 

कान्हा नेशनल पार्क बंद होने से गाईड, जिप्सी व यहां के रिसोर्ट व ढाबों का कारोबार प्रभावित हो जाता है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। कान्हा नेशनल पार्क बंद होने से स्थानीय लोगों का भी रोजगार प्रभावित होता है। तीन महिने तक पार्क बंद होने के कारण 150 होटल, रिसोर्ट व ढाबा के कर्मचारियो के साथ 178 जिप्सी के चालक और गाइड भी बेरोजगार हो जाते है। पर्यटको से गुलजार रहने वाले इलाके में तीन माह सन्नाटा पसरा रहता है। लेकिन 01 अक्टूबर से कान्हा पार्क फिर गुलजार हो जाएगा।


Advertisements

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles