जिले में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती

Advertisements
  • जिले में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती
  • पंडित दीनदयाल जी की मूर्ति में माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया उनका पुण्य स्मरण

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद के प्रणेता और पथ प्रदर्शक थे। हमारी राजनीति का उद्देश्य सत्ता नहीं बल्कि समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति का समग्र विकास है। इस अंत्योदय के प्रेरक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।


जिला अध्यक्ष श्री द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आज 25 सितंबर को दीनदयाल जी की जयंती और विशेष सदस्यता अभियान का अंतिम दिन है। इस अवसर पर हम प्रत्येक बूथ तक पहुंच कर हर व्यक्ति को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अवगत कराते हुए और भाजपा से जोड़ें। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष विनोद कछवाहा, रोचीराम गुरवानी, अनुराग चौरसिया, सुरेंद्र दुबे, पारस असरानी,सुदीप ब्रजपुरिया जयदत्त झा,रानू राजपूत, विभोर मिश्रा, सावन चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

 जिले में भाजपा का सदस्यता आंकड़ा एक लाख पच्चीस हजार पहुंचा

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि जिला अध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी के मार्गदर्शन में तीन सितंबर से भारतीय जनता पार्टी  की आरंभ हुए सदस्यता अभियान में एक लाख पच्चीस हजार कार्यकर्ता  ऑनलाइन जुड़ कर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किए । इस अभियान में जिले के  पदाधिकारी  मंडल अध्यक्ष  जनप्रतिनिधि  मोर्चा प्रकोष्ठ सहित शक्ति केंद्र बूथ कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।


 

Advertisements

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles