- जीर्णशीर्ण भवन में पढ़ाई करने को मजबूर बच्चे
- माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला चकदेही में भवनों की हालत जर्जर
मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत चकदेही में प्राथमिक शाल एवं माध्यमिक शाला में भवन जर्जर हाल में है। छत से पलास्तर गिर रहा है। जिससे अध्यापन कार्य में बाधा उत्तपन्न हो रही है। हालत यह है कि एक कमरे में पांच-पांच कक्षाएं संचालित की जा रही है। अतिरिक्त कक्ष में पहली से लेकर पॉचवी तक कक्षाएं लग रही है। माध्यमिक शाला अतिरिक्त कक्ष में छटवी से आठवी तक एक साथ बच्चे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। एक साथ अलग-अलग कक्षा के छात्र छात्राओं को पढ़ाई में परेशानी हो रही है।
ग्राम के सरपंच जगदीश धुर्वे ने बताया है कि कक्षाएं अलग-अलग न लगने से एक साथ सभी बच्चो का शोर गुल होता है। जिससे शिक्षक को पढ़ाने एवं समझाने में कठिनाई होती है। माध्यमिक शाला में छटवी से आठवी तक कक्षाएं संचालित होती है जिससे एक साथ बच्चो का हो हल्ला होता है। ग्राम के सरपंच जगदीश धुर्वे एंव ग्रामीण जनो ने जिला प्रशासन से मांग रखी है कि प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के भवनो की मरम्मत का कार्य कराया जाए। जिससे अध्यापन कार्य में छात्र-छात्राओं को सुविधा हो सके।











