- आनंद रोस्ता बने तहसील अध्यक्ष
- वन कर्मचारी संघ की तहसील इकाई बिछिया का गठन
मंडला महावीर न्यूज 29. वन कर्मचारी संघ जिला शाखा मंडला की तहसील इकाई बिछिया का गठन किया गया। जिसके लिए इको सेंटर बिछिया में परिक्षेत्र बिछिया, मोतीनाला, सिझोरा डिपो के कर्मचारियों बैठक आयोजित की गई। जिसमें आनंद रोस्ता वन रक्षक बिछिया को सर्व सम्मति से तहसील बिछिया का अध्यक्ष चुना गया। विष्णु धुर्वे वन रक्षक परिक्षेत्र मोतीनाला को जिला सह सचिव नियुक्त किया गया। बताया गया कि आनंद कुमार रोस्ता दूसरी बार तहसील अध्यक्ष बने हैं।
चुनाव प्रक्रिया के बाद वन कर्मचारी संघ ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इको सेंटर बिछिया केम्पस में पौधा लगाया। बैठक में जिला अध्यक्ष बालसिंह ठाकुर , संभागीय उपाध्यक्ष अंकित बाजपेई, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण बरकड़े, उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, जिला सचिव विवेक पटेल, संगठन सचिव संदीप केवट, मनोज शर्मा, मुकेश हरदहा, जयसिंह मरावी, सावन गुप्ता, राजेश कुमार नोरिया, अजय मरावी, राजकुमारी पन्द्राम, सरस्वती यादव, अनिल परते, आनंद मांडवे, हिदायत खान, दिनेश मरावी, रामभरोश सरयाम आदि की उपस्थिति रही।












