टिम्बर कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर टीम का छापा

Advertisements

मंडला-महाराजपुर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

टिम्बर कारोबारियों के ठिकानों पर जबलपुर की टीम का छापा

  • टैक्स चोरी की शिकायत पर आईटी का शिकंजा
  • निरंजन लाल अग्रवाल और विकास गोहिल के प्रतिष्ठानों पर दस्तावेज खंगाल रही टीम

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले के महाराजपुर क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग की टीम ने टिम्बर कारोबारियों के ठिकानों पर अचानक छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी। जबलपुर से आई आयकर विभाग की विशेष टीम द्वारा यह कार्रवाई क्षेत्र के चर्चित टिम्बर कारोबारी निरंजन लाल अग्रवाल और विकास गोहिल के व्यावसायिक एवं निजी प्रतिष्ठानों पर की जा रही है।
दस्तावेजों और संपत्ति के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे 

जानकारी अनुसार आयकर विभाग को संबंधित कारोबारियों द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसी आधार पर विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठानों में मौजूद वित्तीय दस्तावेजों, बही-खातों, लेन-देन के हिसाब और बेनामी संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड्स की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।

विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार 

अचानक हुई इस रेड से स्थानीय व्यापारिक जगत में खलबली मच गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक आयकर विभाग की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही टैक्स चोरी के वास्तविक आंकड़ों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल महाराजपुर में विभाग की जांच कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।


Leave a Comment