मधुपुरी में खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, युवक सहित तीन घायल
108 एम्बुलेंस की मदद से पहुंचाया जिला अस्पताल
मंडला महावीर न्यूज 29. हिरदेनगर चौकी क्षेत्र के मधुपुरी में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे सडक़ किनारे खड़े पिकअप वाहन से एक तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक और दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन सडक़ किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Views: 189










