रेवा आदेश अन्नकूट आश्रम में कन्या पूजन के साथ मनाया कजलियां पर्व

रेवा आदेश अन्नकूट आश्रम में कन्या पूजन के साथ मनाया कजलियां पर्व

  • श्री भोला भारती महाराज के सानिध्य में हुआ विराट कन्या पूजन
  • नर्मदा नदी में विसर्जित हुईं कजलियां

मंडला महावीर न्यूज 29. प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रेवा आदेश अन्नकूट आश्रम बकछेरा में कजलियां पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। श्री भोला भारती महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विराट स्वरूप कन्या पूजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत कन्याओं के विधि-विधान से पूजन और उन्हें प्रसादी वितरण के साथ हुई। इस दौरान आश्रम परिसर में भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल बना रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर कजलियां पर्व की पौराणिक परंपराओं का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया। कन्या पूजन का यह विशेष आयोजन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।आयोजन के समापन अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद पवित्र नर्मदा नदी में कजलियों का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। आश्रम प्रबंधन ने बताया कि धर्म और आस्था को जोडऩे वाली कन्या पूजन और कजलियां विसर्जन की यह गौरवशाली परंपरा यहां विगत कई वर्षों से अनवरत जारी है।


Leave a Comment