युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल

Advertisements

अंजनिया कॉलेज में महादान

रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में छात्रों ने उत्साह के साथ किया स्वैच्छिक रक्तदान

  • प्रभारी प्राचार्य डॉ. हरदहा ने स्वयं रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ
  • युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल

मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में मानवता की सेवा के संकल्प के साथ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान, महादान के संदेश को चरितार्थ किया।
शिविर का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं रेड रिबन क्लब के प्रभारी डॉ. नवीन कुमार हरदहा द्वारा स्वयं रक्तदान करके किया गया। उनके इस कदम ने वहां उपस्थित विद्यार्थियों में भारी उत्साह भर दिया, जिसके बाद एक-एक कर अनेक छात्र-छात्राओं ने इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।

इन युवाओं ने किया रक्तदान 

रक्तदान करने वाले उत्साही स्वयंसेवकों में सुयोग पटेल, पूर्णिमा झारिया, नारायण साहू, प्रद्युम्न जंघेला, पियूष पटेल, मयंक धुर्वे, आकाश पाण्डे, अभिषेक धुर्वे, उज्जवल मार्को, अमय मरावी एवं प्रवीण चन्देल शामिल रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने इन सभी रक्तदाताओं के जज्बे की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. घनश्याम झारिया, डॉ. विजय मौर्य, डॉ. सुरेन्द्र कुमार लिटोरे, डॉ. प्रशांत कुमार यादव, डॉ. गरिमा छाबड़ा, संदीप चौसिया एवं संतोष नंदा का विशेष योगदान रहा। महाविद्यालय परिवार ने इस अवसर पर समाज के अन्य युवाओं से भी अपील की है कि वे नियमित रूप से रक्तदान जैसे नेक कार्यों में सहभागी बनें, जिससे समय पर जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके।



रिपोर्टर- गर्जेन्द्र पटेल, अंजनिया, मंडला ✍️

Leave a Comment