फाइटर स्पोर्ट्स क्लब की धमाकेदार जीत, रन राइडर को 75 रनों से रौंदा

फाइटर स्पोर्ट्स क्लब की धमाकेदार जीत, रन राइडर को 75 रनों से रौंदा

  • कप्तान दीपक साहू के आगे रन राइडर पस्त
  • शानदार गेंदबाजी के दम पर फाइटर स्पोर्ट्स क्लब अगले दौर में
  • 86 रनों पर सिमटी रन राइडर की टीम

मंडला महावीर न्यूज 29. फाइटर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित फाइटर कप सीजन 2 में आज एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। फाइटर स्पोर्ट्स क्लब और रन राइडर के बीच हुए इस मैच में फाइटर स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की और अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फाइटर स्पोर्ट्स क्लब मण्डला ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 161 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सचिन ने 34, युवराज यादव ने 33 और नयन अग्रवाल ने 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं राहुल उईके ने नाबाद 21 और साहिल बरमैया ने 13 रन बनाए। रन राइडर की ओर से ललित चौधरी और गंगाराम ने 3-3 विकेट झटके।

गेंदबाजों ने ढाया कहर 

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रन राइडर की टीम फाइटर स्पोर्ट्स क्लब की घातक गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी टीम मात्र 86 रनों पर ढेर हो गई। रन राइडर की ओर से धर्मेंद्र और जितेंद्र ने सर्वाधिक 18-18 रन बनाए। फाइटर स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान दीपक साहू ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। नीलनिकेश ने 2, जबकि राहुल, नितिन और युवराज ने 1-1 विकेट लिया। मुकाबले में मोहित बरमैया और ऋषि रघुवंशी ने अंपायर (निर्णायक) की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का अगला मुकाबले का पहला मैच सनराइज स्पोर्ट्स बनाम मंडला टाइटंस के साथ सुबह 9.30 बजे और दूसरा मैच महिष्मति स्पोर्ट्स बनाम वायएससी अमरपुर दोपहर 1 बजे से होगा।



 

Leave a Comment