किताबों से बाहर निकलकर उद्योग की बारीकियों को समझा

किताबों से बाहर निकलकर उद्योग की बारीकियों को समझा

  • सांदीपनी विद्यालय के छात्रों ने किया मेगा पाइप प्लांट का भ्रमण
  • इंजीनियरों से सीधे संवाद कर जानी कार्यप्रणाली
  • नवीन व्यावसायिक शिक्षा के तहत इंडस्ट्रियल विजिट

मंडला महावीर न्यूज 29. नवीन व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणगंज के विद्यार्थियों ने मनेरी निवास स्थित मेगा पाइप प्लांट का औद्योगिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ औद्योगिक कार्यक्षेत्र के व्यावहारिक अनुभव से रूबरू कराना था।प्लांट पहुंचने पर मेगा पाइप प्लांट के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सरोज बी गवाई और उनकी तकनीकी टीम, जिसमें इंजीनियर रामरूप तिवारी, विशाल सिन्हा, रजनीश तिवारी और गणेश कोरी शामिल थे, ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। इंजीनियरों ने पाइप बनाने की संपूर्ण कार्यप्रणाली का विस्तार से विवरण दिया। विद्यार्थियों ने भी अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए विशेषज्ञों के समक्ष कई प्रश्न रखे, जिनका समाधान टीम द्वारा सरल भाषा में किया गया।

छात्रों ने किया तकनीकी प्रक्रियाओं का सजीव अनुभव 

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्लांट में आधुनिक मशीनों और तकनीकी प्रक्रियाओं को देखा। उन्हें विशेष रूप से आधुनिक मशीनों की जानकारी विस्तार से बताई। जिसमें विशाल पाइपों के लिए कच्चे माल का प्रबंधन। धातु को आकार देने और जोडऩे की तकनीक। गुणवत्ता परीक्षण और पाइपों को जंग से बचाने की कोटिंग प्रक्रिया।

विद्यालय प्रबंधन का दिया मार्गदर्शन 

यह औद्योगिक भ्रमण सांदीपनी विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अर्चना नेमा की अध्यक्षता और व्यावसायिक शिक्षा नोडल श्रीमती संगीता गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भ्रमण का सफल क्रियान्वयन व्यावसायिक प्रशिक्षक हेमंत पटेल द्वारा किया गया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे दौरों से विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल और करियर के प्रति नई सोच विकसित होती है।


 

Leave a Comment