मातृ, शिशु स्वास्थ्य और टीकाकरण की हुई गहन समीक्षा

मातृ, शिशु स्वास्थ्य और टीकाकरण की हुई गहन समीक्षा

  • अनमोल एप पर शत-प्रतिशत पंजीयन के निर्देश
  • स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
  • टीबी मुक्त अभियान में तेजी लाने पर जोर

मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत नारायणगंज सेक्टर के पडरिया, खैरी, कुड़ामैली, टिकरिया, चौकी और सलैया स्वास्थ्य केन्द्र की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम समेत अन्य संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में नारायणगंज सीएचसी से बीसीएम शैलेन्द्र सिंह, बीईई विजय मरावी, सीएचओ डॉ. शाहिद हुसैन, सीएचओ, एएनएम, सुपरवाईजर समेत सेक्टर के स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।आयोजित समीक्षा बैठक में बीसीएम शैलेन्द्र सिंह ने उपस्थित सीएचओ, एएनएम, सुपरवाईजर को स्वास्थ्य सेवाओं अंतर्गत चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए उनकी समीक्षा की गई। जिसमें कहां गया कि अनमोल एप में एएनसी पंजीयन करना अनिवार्य है, एएनसी की प्रथम त्रिमाही में एण्ट्री, एएनसी चौथी जांच की एण्ट्री अनमोल एप में करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं को उच्च स्वास्थ्य के लिए निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एमडीआर, सीडीआर की जानकारी सभी उपस्थित कर्मचारियों से ली गई।समीक्षा बैठक में घर में होने वाले प्रसव की जानकारी ली गई। इसके साथ ही वीएचएनडी सत्रों में औषधी एवं वैक्सीन की सूची की जानकारी ली। बैठक में बीसीएम ने सभी सीएचओ को निर्देशित करते हुए कहां कि ग्राम के गंभीर गर्भवती केस समय रहते उच्च स्वास्थ्य केन्द्र में रैफर करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही बाल मृत्यु की समीक्षा की गई। एसएनसीयू से डिस्चार्ज हुए बच्चों का गृह भेंट करने, आरबीएसके मोबाईल टीम द्वारा विद्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से करने के लिए निर्देशित किया गया।स्वास्थ्य कर्मचारियों के कार्यो की समीक्षा करते हुए सभी को निर्देशित किया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नारायणगंज को टीबी मुक्त बनाने सभी को मैदानी स्तर पर कार्य करना है। अपने क्षेत्रों में टीबी की स्क्रीनिंग करें, बाहर से वापस आने वाले लोगों की जांच कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संभावित मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग कर उनके सेम्पल की जांच कराए और एक्सरे कराए। आयोजित समीक्षा बैठक में बीसीएम शैलेन्द्र सिंह, बीईई विजय मरावी, सीएचओ डॉ. शाहिद हुसैन, रंजीता पटेल, रुक्मणि मरावी, जयंती उरैती, कौशिका भूरा, सुपरवाइजर एमएल परते, आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगनी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles