सतगुरु बाबा ईश्वरशाह के स्वर्ण प्राकट्य दिवस पर अनूठी पहल

सतगुरु बाबा ईश्वरशाह के स्वर्ण प्राकट्य दिवस पर अनूठी पहल

  • प्रकृति को समर्पित होगा उत्सव
  • 23 नवंबर को देशभर में वृहद वृक्षारोपण
  • हरे माधव दरबार कटनी में जुटेगी संगत
  • स्वर्ण प्राकट्य दिवस पर लाखों शिष्य करेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

मंडला महावीर न्यूज 29. हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति कटनी शाखा मंडला के सदस्यों ने जानकारी दी है कि जीवन मुक्त पूरण सतगुरु बाबा ईश्वरशाह का 50वां प्राकट्य दिवस इस वर्ष प्रकृति को समर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर देश भर में स्थित बाबा जी के लाखों अनुयायी 23 नवंबर, रविवार को एक ही समय में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेंगे। समिति सदस्यों ने बताया कि यह वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम अनुयायियों एवं शिष्यों की ओर से सदगुरू साहिबान जी को उपहार स्वरूप होगा। बाबा जी अपने उपदेशों के माध्यम से सदा ही शिष्यों को प्रकृति से स्नेह और उसके पोषण की समझ देते रहे हैं।बताया गया कि स्वर्ण प्राकट्य दिवस 18 नवंबर को हरे माधव दरबार, माधव नगर, कटनी में एक आध्यात्मिक संगम मेला उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से किया जाएगा। इस उत्सव में देश भर से आने वाली संगतों को सदगुरू जी की अपार कृपा और महर पाने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान सदगुरू साहिबान जी का दिव्य दर्शन कराया जाएगा। सदगुरू साहिबान के भजनों से मुख से अमृत वर्षा का लाभ संगतों को प्राप्त होगा। बाल गोपालों की मन भावन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी। पूरे भारत वर्ष में जीवन मुक्त पूरण सतगुरु बाबा ईश्वर शाह जी के लाखों की संख्या में शिष्य एवं अनुयायी हैं, जो अपने संबंधित शहरों में हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति से जुड़े हुए हैं।

सेवा और सिमरन का संदेश

बाबा ईश्वर शाह जी सदा ही अपने अनुयायियों और शिष्यों को परमात्मा का नाम जप सिमरन, जीवात्माओं की सेवा, अन्न सेवा, जल सेवा और मरीजों की सेवा जैसे परमार्थ कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। सदगुरू साहिबान जी सत्संग के रूप में परमात्मा और सत्य से परिचय करवाते हैं, जिससे शिष्यगण सर्वाधिक आनंद में जीवन जीने का अनुभव करते हैं। इस वर्ष, पर्यावरण को समर्पित यह संकल्प सेवा और परमार्थ के उनके संदेश को आगे बढ़ाता है।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles