पुष्पराजगढ़ पंचायत में शोक की लहर: इटौर के उपसरपंच अजय चौकसे की सड़क हादसे में मौत

पुष्पराजगढ़ पंचायत में शोक की लहर: इटौर के उपसरपंच अजय चौकसे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

अनूपपुर-डिंडोरी सीमा पर बाइक दुर्घटना का शिकार हुए उपसरपंच, घोघरी में हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस जांच में जुटी

अनूपपुर महावीर न्यूज 29. अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत इटौर के उपसरपंच अजय चौकसे (पिता केजूलाल चौकसे), जिनकी उम्र लगभग 50 वर्ष थी और जो घोघरी गाँव के निवासी थे, की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

डिंडोरी जाते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपसरपंच अजय चौकसे अपनी मोटरसाइकिल से डिंडोरी मुख्यालय की ओर जा रहे थे। अनूपपुर और डिंडोरी जिले की सीमा के बीच स्थित ग्राम दूधी के पास वे सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक उपसरपंच का शव रविवार को डिंडोरी मुख्यालय पर पोस्टमार्टम (पी.एम.) के लिए भेजा गया और वहीं पर यह प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

फिलहाल, दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच करणपठार (बेनीबारी) पुलिस द्वारा की जा रही है।  अजय चौकसे अपने सामाजिक कार्यों के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी असामयिक मृत्यु से ग्राम पंचायत इटौर और आसपास के क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है। अजय चौकसे का अंतिम संस्कार उनके पैतृक ग्राम घोघरी के स्थानीय मुक्ति धाम में हिंदू रीति-रिवाज के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।



रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे

Mo.- 9407318086

Leave a Comment