6 महीने से पानी संकट, गुस्साए ग्रामीणों ने खाली बर्तन रखकर हाईवे किया जाम

6 महीने से पानी संकट, गुस्साए ग्रामीणों ने खाली बर्तन रखकर हाईवे किया जाम

  • दूषित पानी पीने को मजबूर महिलाएं
  • अंजनिया में चक्का जाम के बाद पीएचई विभाग ने 3 दिन में समाधान का दिया आश्वासन

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड बिछिया अंतर्गत जगन्नाथर ग्राम पंचायत में पिछले छह माह से व्याप्त पेयजल संकट से आक्रोशित महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर खाली गुंडी और बर्तन रखकर अपना विरोध जताया, जिससे हाईवे पर दोनों ओर लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।जानकारी अनुसार गांव में घरों तक पानी नहीं पहुँच रहा है, जिससे ग्रामीण दूषित नदी और हैंडपंप के पानी से प्यास बुझाने को मजबूर हैं। इससे गांव में बीमारियां फैलने की आशंका भी गहरा गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत जनप्रतिनिधियों को समस्या की बार-बार जानकारी देने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिसके बाद परेशान महिलाओं ने यह कदम उठाया।बताया गया कि हाईवे पर जाम की सूचना मिलते ही अंजनिया पुलिस चौकी और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने महिलाओं को समझाया, लेकिन वे पंचायत की वादा खिलाफी के खिलाफ नारेबाजी करती रहीं। प्रदर्शनकारियों को पीएचई विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने और तीन दिन में समस्या हल करने के ठोस आश्वासन के बाद ही महिलाओं ने तकरीबन आधे घंटे बाद हाईवे से जाम खोला।

हाईवे खुलने के बाद बिछिया से पहुंची पीएचई विभाग की अधिकारी रेशमा तिलगाम ने महिलाओं को तीन दिवस के भीतर पानी की समस्या हल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पंचायत भवन पहुँचकर भी जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles