किशोर, किशोरियों से कहा नशे से रहे दूर

किशोर, किशोरियों से कहा नशे से रहे दूर, शारीरिक बदलाव पर की चर्चा

  • किशोर, किशोरियों को नशा मुक्ति की दिलाई शपथ
  • नारायणगंज के ग्राम चीरी में बिग्रेड सदस्य किशोर, किशोरी की बैठक आयोजित

मंडला महावीर न्यूज 29. राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मंडला जिले के सभी विकासखंडों के मास्टर ट्रेनर द्वारा गांवों में साथिया सपोटिव सुपर विजन का कार्य किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनरों द्वारा साथिया और बिग्रेड सदस्य के किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने समझाईश दी जा रही है। सपोटिव सुपरविजन के दौरान बनाये गए सेक्टरों में आशा सहयोगी, आशा कार्यकर्ता और साथिया की बैठक आयोजित की जाती है। इसी के अंतर्गत नारायणगंज के ग्राम चीरी में किशोर, किशोरियों की सपोटिव सुपर विजन बैठक आयोजित किया गया। जिसमें प्रशिक्षक इंद्रा उइके, कमलेश पावले, आशा सहयोगी, आशा कार्यकर्ता, किशोर साथिया, किशोरी साथिया मौजूद रही।

ग्राम चीरी में आयोजित मासिक बैठक की शुरूआत प्रार्थना से की गई। बैठक में उपस्थित साथिया को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के 3 उद्देश्य और उसके 6 मुद्दों पर चर्चा की गई। यहां उपस्थित साथिया को कार्यक्रम के उद्देश्य को विस्तार से बताया गया। बैठक में उपस्थित साथिया को आत्मविश्वास, अपनी बात को रखने का तरीका, समझौता या बातचीत करना, स्वास्थ्य और अस्वास्थ्य संबंध पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित किशोरों को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक बदलाव पर चर्चा करते हुए शारीरिक स्वच्छता की जानकारी विस्तार से दी।

दीवार लेखन कर नशा मुक्ति की दिलाई शपथ 

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के छह घटक में से एक घटक मादक पदार्थों के दुरूपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया कि 10 से 19 वर्ष के किशोर किशोरियों को नशे से किस प्रकार से लत लगती हैं, क्यों बच्चे इस उम्र में नशे के प्रति आदि हो जाते हैं और नशे से किशोरों को किन किन समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं संबंधित चर्चा की गई। बैठक में किशोरों ने स्वयं ही बताया कि अगर गुटखे का सेवन करते हैं तो चक्कर आते हैं, पढ़ाई में मन नहीं लगता, लड़ाई होती हैं, पैसे की तंगी भी आती हैं, इसके साथ ही अन्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ता हैं। बैठक में उपस्थित किशोर, किशोरी साथिया द्वारा नशा न करने व दूसरों को भी नहीं करने के लिए प्रेरित की बात कही। इसके साथ बैठक के अंत में नशा मुक्ति के लिए सभी ने शपथ लेकर संकल्प लिया। इसके साथ ही ग्राम में दीवार लेखन किया गया।



 

Leave a Comment