- फील्ड ट्रिप के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत हुए बच्चे
- किड्जी प्ले स्कूल के बच्चों ने किया स्टेट बैंक, यातायात थाना, पुलिस थाना, पोस्ट ऑफिस, नगर पालिका, पुरातत्व संग्रहालय का किया भ्रमण
मंडला महावीर न्यूज 29. किड्जी प्ले स्कूल सिविल लाइन्स मंडला ने नन्हे विद्यार्थियों के लिए एक मनोरम फील्ड ट्रिप का आयोजन किया, इस अभियान का उद्देश्य नन्हें बच्चों को समुदाय सहायक एवं पब्लिक सेक्टर की आवश्यक जानकारी के साथ व्यापक बनाना, स्कूली शिक्षा के साथ हमारी दैनिक गतिविधियों में इन विभागों के योगदान से अवगत कराना रहा। स्कूली शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में विजिट के दौरान ब्रांच मैनेजर रत्नेश सिंघई ने बच्चों को बैंकिंग गतिविधियों की जानकारी दी। यहां पर हमारे खाते में रकम जमा करना,रकम निकालना, एफडी आदि हमारे रोजाना की दिनचर्या में बैंकिंग के महत्व को समझाया।
यातायात विभाग के भ्रमण करने के दौरान एस आई देवेंद्र परवार ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सुरक्षित जीवन के लिए इन नियमों के आवश्यक पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक जानकारियां दी गई। थाना कोतवाली के भ्रमण के दौरान थाना नगर निरीक्षक शफीक खान के निर्देशन में बच्चों को थाने के लॉकर, शिकायत दर्ज कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी से अवगत कराया गया। बढ़ते क्राइम से सतर्क रहने के लिए आवश्यक तथ्य बताए गए।
पोस्ट ऑफिस, नगरपालिका का कराया भ्रमण
पोस्ट ऑफिस में विजिट के दौरान पोस्ट मास्टर मंजूलता धूमकेती की मौजूदगी में बच्चों को डाक पत्र के महत्व, मेल से संबंधित आवश्यक जानकारियां एवं पोस्ट ऑफिस के आवश्यक कार्यों की जानकारी दी गई जो कि हमारी दिनचर्या में शामिल है। इसके पश्चात नगर पालिका मंडला में फायर शाखा में डायल 101 के संबंध में जानकारी दी गई, किसी स्थान पर आग लगने, विभाग को सूचित करने से लेकर आग बुझाने तक की मौजूद गतिविधियों के माध्यम से अवगत कराया गया।
बच्चों को दी विभागीय जानकारी
पुरातत्व विभाग के भ्रमण के दौरान बच्चों को विभागीय संबंधी जानकारी से अवगत कराया और यहां पर रखी प्राचीन कलाकृतियों एवं उसके संबंध में जानकारी दी। फील्ड ट्रिप ने न केवल बच्चों के ज्ञान को बढ़ाया बल्कि टीम वर्क और सामाजिक संपर्क को भी बढ़ावा दिया। फील्ड ट्रिप के संचालन में डायरेक्टर निशांत शुक्ला, स्कूल प्राचार्या शालिनी शुक्ला एवं एकेडमिक कोऑर्डिनेटर राशि पमनानी एवं स्कूल प्रबंधन का विशेष योगदान रहा।