भारत करेगा पहली बार खो-खो वर्ल्ड कप की मेजबानी

Advertisements
  • भारत करेगा पहली खो -खो वर्ल्ड कप की मेजबानी
  • वर्ल्ड कप के लिए नेशनल कोचिंग कैंप में मंडला के अनुराग का चयन

मंडला महावीर न्यूज 29. भारतीय खो खो फेडरेशन ऑफ इण्डिया एवं भारत सरकार द्वारा पहली बार खो खो खेल में वर्ल्ड कप का आयोजन कर रहा हैं। जिसकी मेजबानी भारत करेगा। यह वर्ल्ड कप 13 से 19 जनवरी 2025 तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस खो -खो वर्ल्ड कप में अलग-अलग देशों की करीब 32 टीमें शामिल होगी। इस खो -खो वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में खिलाडिय़ों का चयन किया जाना है। जिसके लिए नेशनल कोचिंग कैंप आयोजित किया गया है। इस नेशनल कोचिंग कैंप में करीब 15 उत्कृष्ट खिलाडिय़ों का चयन भारतीय खो-खो टीम के लिए किया जाएगा।

जानकारी अनुसार खो -खो वर्ल्ड कप में चयनित खिलाडिय़ों को सहभागिता करने का मौका मिलेगा। मंडला जिले के लिए यह पहला मौका होगा, जब आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला का कोई खिलाड़ी वर्ल्ड कप में अपनी सहभागिता करेगा। इसके लिए दिल्ली में नेशनल कोचिंग कैंप आयोजित किया गया है। जहां देश भर के अलग-अलग स्थानों से खो-खो खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाने पहुंचेंगे और भारतीय टीम में शामिल होने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे। भारतीय टीम में 15 खिलाडिय़ों का चयन खो-खो वर्ल्ड के लिए किया जाएगा। भारतीय टीम में शामिल होने के लिए आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला का खो-खो खिलाड़ी अनुराग यादव नेशनल कोचिंग कैम्प में सहभागिता कर रहा है। यह मंडला जिले के लिए गर्व की बात है कि जिले से कोई खिलाड़ी इस बार वर्ल्ड कप में अपनी सहभागिता दे सकता है।

प्रशिक्षक डॉ आकाश खत्री ने बताया कि भारतीय खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नेशनल कोचिंग कैंप का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में 10 दिसंबर 2024 से 11 जनवरी 2025 तक किया जा रहा हैं। इसके लिए मंडला जिले से अनुराग यादव का चयन हुआ हैं। यह चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। प्रशिक्षक डॉ आकाश ने बताया की अनुराग खेल प्रतिभा के धनी हैं, जिन्होंने पहले भी खेलो इंडिया योजना अंतर्गत चार वर्ष तक 10 हजार रूपए प्रतिमाह खेल छात्रवृत्ती भारत सरकार से प्राप्त की हैं। वर्तमान में शारीरिक शिक्षा में स्नातक करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, गुहाटी केंद्र असम में अध्ययनरत हैं।

अनुराग की इस उपलब्धि पर सभी खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी है। अनुराग के नेशनल कोचिंग कैम्प में चयन पर रविंद्र ठाकुर जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी, हैंडबॉल प्रशिक्षक सुश्री सोना दुबे, तीरंदाजी प्रशिक्षक जसवंत अहिरवार, शशांक मिश्रा, मोहन ठाकुर, पंकज उसराठे, त्रिलोक डोंगरे, करुणा मर्सकोले, रामवती, उमेश नंदा, पुरुषोत्तम नेताम समेत सभी खेल प्रेमियो ने हर्ष व्यक्त किया है।


Advertisements

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles