- देश में शहीद हुए 216 जवानों को दी सलामी
- पुलिस स्मृति दिवस पर मंडला में कार्यक्रम आयोजित, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला. पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए प्राणों का बलिदान करने वाले शहीद को श्रृद्धांजलि दी गई। वर्ष भर में देश में शहीद हुए 216 जवानों को सलामी देते हुए याद कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए। सोमवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने सभी 216 शहीदों के नाम पढकऱ अमर जवान शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। जिसके बाद कलेक्टर सोमेश मिश्रा सहित पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शहीद परिवार के लोगों ने जवानों को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन जो जिले में निवास करते है उन्होंने श्रृद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिसकर्मी, शहीदों के परिजनों सहित आमजन मौजूद रहे।
इस वर्ष 216 पुलिसकर्मी कर्तव्य पथ पर हुए शहीद
बताया गया कि 21 अक्टूबर 1959 को चीनी सेना से लड़ते हुए सीआरपीएफ जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी स्मृति में 21 अक्टूबर को देश भर में पुलिस ईकाईयों में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। जिसमें पुलिस, सीआरपीएफ सहित अन्य बलों के शहीद जवानों को याद किया जाता है। एसपी ने कहा इस वर्ष हमने मध्यप्रदेश के 23 जवानों के साथ देशभर के कुल 216 अधिकारियों और जवानों को खोया है। उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।