त्योहार के लिए सज रहे घर, डिस्टेंपर की बढ़ी मांग

Advertisements
  • त्योहार के लिए सज रहे घर, डिस्टेंपर की बढ़ी मांग
  • लाखों का होता है कारोबार
  • 10 रूपए प्रति लीटर कम हुए रंग के दाम

मंडला महावीर न्यूज 29. नवरात्र के बाद अब लोग दीपावली पर्व की तैयारी में जुट गए हैं। घर की साफ सफाई के रंगरोगन का कार्य जारों पर शुरू हो गया है। त्योहार में रंगों की बौछार करने के लिए पेंट बाजार तैयार है। नवरात्र के पहले ही रौनक आ गई थी। नवरात्र के बाद रंगो की जमकर बिक्री शुरू हो गई है। दुकानदार संजय चौरसिया का कहना है कि ग्राहकों की पहली पसंद ब्रांडेड कंपनियों के ही पेंट हैं। बाजार में इसकी खूब मांग भी है। वहीं गत वर्ष के मुकाबले इस बार ब्रांडेड पेंट की कीमतों में करीब 10 रूपए प्रतिलीटर दाम कम हो गए है। पेंट बाजार के हाल की बात करें तो गत वर्ष की अपेक्षा इस बार खिलखिला रहा है।

जानकारी अनुसार रंग, पेंट में मामूली कमी हुई है, फिर भी पेंट बाजार में इसका भी फायदा मिलेगा। डिस्टेंपर और इम्लशन की भी मांग बढऩे लगी है। पेंट बाजार में इस बार खास यह है कि ग्राहकों का रुझान महंगे पेंट की ओर बढ़ा है। कच्चे घरों की कमी के साथ ही बाजार से परंपरागत चूना अब गायब होने लगा है। डिस्टेंपर की मांग में भी अब कमी आई है। लोग घरों की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए प्लास्टिक इमल्शन पेंट की मांग सबसे अधिक कर रहे हैं। कारोबारियों ने बताया कि कम्प्यूटर की सहायता से ग्राहकों के पास हजारों रंगों का विकल्प है। जिसके कारण लोग इम्लशन की ओर रूझान करने लगे है।

इस माह रंगो का कारोबार करीब 4 करोड़ रुपए पार हो सकता है। शेष माह में पेंट का कारोबार एक करोड़ के आसपास भी नहीं होता। एंटी बैक्टीरियल पेंट का उपयोग भी बढ़ा हैै। रंग और पेंट और हार्डवेयर की दुकानों में इन दिनों लोग अपनी पसंद का रंग कैटलॉक में देखते नजर आ रहे हैं। घरों के रंग-रोगन के लिए 55 प्रतिशत लोग इमल्शन का उपयोग करते हैं। एक बार इसके उपयोग से 2-3 साल तक रंग रोगन की जरूरत नहीं पड़ती। इनकी कीमत 130 से 750 रुपए लीटर तक है।

एक नजर रंग के बाजार पर

  • कलई-ब्रश की भी बिक्री 10-250 रुपए
  • डिस्टेम्पर ब्रश 80-100 रुपए
  • इमल्शन ब्रश 200-250 रुपए
  • कूची 15-20 रुपए
  • रंग-रोगन लेबर प्रति व्यक्ति 400 से 500 रुपए
  • करीब 50 से ज्यादा कंपनियोंं के रंग बाजार में
  • 500 से 600 रुपए लीटर है एंटी बैक्टीरियल पेंट की कीमत
  • प्रीमियम और लग्जरी सेगमंट का बाजार भी तेज
  • एशियन पेंट की मांग सबसे ज्यादा
  • करीब 6 कंपनियों के पेंट की मांग ज्यादा

Advertisements

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles