खबर प्रकाशन के बाद जागे जिम्मेदार कराई सफाई

  • खबर प्रकाशन के बाद जागे जिम्मेदार, कराई सफाई
  • जिम्मेदार नहीं दे रहे थे ध्यान
  • नारायणगंज मुख्यालय के मुक्तिधाम और कब्रिस्तान मार्ग में फैली थी गंदगी

मंडला महावीर न्यूज 29. अपने घर व आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की शपथ ली जाती है, लेकिन इसका कितने लोग पालन करते है, यह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्पष्ट देखा जा सकता है। नारायणगंज मुख्यालय के नजदीक क्षेत्रों में भी गंदगी का अंबार लगा हुआ था, जिससे क्षेत्रवासियों को आवाजाही के साथ संक्रमण का भी खतरा मंडरा रहा था। शिकवा, शिकायत और अखबार में खबर प्रकाशित होने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। नवभारत मंडला में इसके लिए आवाज उठाई और जिम्मेदार को नींद से जगाने का प्रयास किया। लगातार खबर प्रकाशन के बाद इसका असर दिखाई दिया और जिम्मेदारों की आंखे खुली। जिसके बाद उन्हें क्षेत्र में व्याप्त गंदगी नजर आई और सफाई शुरू कर दी। जहां कचरे का ढेर लगा हुआ था, वहां आज सफाई करा दी गई।

जानकारी अनुसार स्वच्छता को लेकर स्वच्छता पखवाड़े और जन जागरूकता अभियान चलाया जाता है जिससे हम अपने गली मोहल्ले और क्षेत्र को साफ सुंदर बना सके और प्रदूषण व बीमारियों से बच सके। स्वच्छता अभियान के लिए शासन, प्रशासन लाखों रूपए खर्च भी करती है, लेकिन लाखों रूपए कचरे के ढेर में चले जाते है। जिले के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति कढ़ाई से पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण गंदगी व्याप्त रहती है। जहां स्वच्छता के लिए खड़े होकर संकल्प लिया जाता है, वहीं थोड़ी देर बाद कचरे का ढेर स्पष्ट देखा जा सकता है। ऐसे में स्वच्छ भारत का सपना कैसे पूरा होगा।

बताया गया कि पड़रिया ग्राम के निचले हिस्सेकब्रिस्तान और मुक्तिधाम के बीच हिस्से में कचरे का ढेर लगा हुआ था, चारो तरफ गंदगी व्याप्त थी। जिसके कारण संक्रमण का खतरा भी बना हुआ था। इस समस्या की तरफ यहां के जिम्मेदार का ध्यान अकर्षित नहीं हो रहा था। जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित कराने नवभारत में लगातार खबर प्रकाशित की गई। जिसके बाद जिम्मेदार जागे और क्षेत्र में फैली गंदगी का निपाटन कराया गया।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles