इंदौर में दमखम दिखाएगी जबलपुर संभाग की 42 सदस्यीय टीम

Advertisements

राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता

इंदौर में दमखम दिखाएगी जबलपुर संभाग की 42 सदस्यीय टीम

  • अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में 22 बालिकाएं व 20 बालक करेंगे प्रतिनिधित्व
  • कोच और प्रबंधकों के मार्गदर्शन में पदक जीतने का संकल्प

मंडला महावीर न्यूज 29. मध्यप्रदेश की शालेय राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग की टीम अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इंदौर में आयोजित इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में जबलपुर संभाग की ओर से अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 के बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी सहभागिता कर रहे हैं।

दल में 22 बालिकाएं और 20 बालक शामिल 

जबलपुर संभाग के इस 42 सदस्यीय खेल दल में 22 बालिकाएं तथा 20 बालक खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाडिय़ों के बेहतर प्रदर्शन और मार्गदर्शन के लिए टीम के साथ 4 पुरुष कोच, एक बालिका कोच, महिला मैनेजर एवं दल प्रबंधक भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

ये अधिकारी और कोच संभाल रहे हैं जिम्मेदारी 

राज्य स्तरीय स्पर्धा में जबलपुर संभाग की ओर से इंदौर में चयनित अधिकारी और कोच अपनी जिम्मेदारी संभालेगें। जिसमें दल प्रबंधक इंद्र सिंह राजपूत, महिला मैनेजर, ममता ठाकुर, बालिका कोच, सेल विश्वकर्मा, कोच शशांक ठाकुर, गणेश बोढे, झामसिंह तेकाम एवं अजीत कुमार वरकड़े अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।

संकल्प के साथ उतरेंगे मैदान में 

जबलपुर संभाग के सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर अपने संभाग का नाम रोशन करने के संकल्प के साथ मैदान में उतरेंगे। खेल प्रेमियों और विभागीय अधिकारियों ने सभी खिलाडिय़ों व प्रशिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे और संभाग का गौरव बढ़ाएंगे।


 

Leave a Comment