पिंडरई में अष्ट दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की धूम

Advertisements

पिंडरई में अष्ट दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की धूम

  • आचार्य विद्यासागर जी के 55वें पदारोहण दिवस पर हुआ 24 घंटे का अखंड नंदीश्वर भक्ति पाठ
  • 29 नवंबर को होगा वंदनीय आर्यिका मां विमल मति माता जी का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह

मंडला महावीर न्यूज 29. लघु तीर्थ क्षेत्र एवं व्रती नगरी पिंडरई में सकल दिगम्बर जैन समाज तथा नवीन जिनालय समिति के संयुक्त तत्वावधान में पिछले सात दिनों से अष्ट दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन चल रहा है। आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के 55वें आचार्य पदारोहण दिवस के पावन उपलक्ष्य में नगर में विराजमान वंदनीय आर्यिका मां विमल मति माता जी ससंघ के मंगल सान्निध्य में विभिन्न भक्तिमय कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं।

अनुष्ठान के अंतर्गत पुण्यार्जक परिवार द्वारा गुरु चरण का प्रथम अभिषेक श्रद्धाभाव के साथ किया गया। इसके साथ ही आचार्य भगवन द्वारा रचित नंदीश्वर भक्ति का 24 घंटे का अखंड पाठ भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित किया। पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर बना हुआ है।

29 नवंबर को भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह 

साधु सेवा समिति के सदस्य ऋषभ कुमार ने बताया कि इस अष्ट दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की समापन बेला में 29 नवंबर को वंदनीय आर्यिका मां का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित किया जाएगा। सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष चौधरी कैलाश चंद्र ने इस पावन अवसर पर भारतवर्षीय दिगम्बर जैन समाज को सादर आमंत्रित किया है। समारोह में बाहर से आने वाले समस्त श्रद्धालुओं एवं सकल दिगम्बर जैन समाज के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था समाज द्वारा की गई है। आयोजन समिति ने बताया कि इस भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह में मंडला जिला तथा ग्राम पंचायत पिंडरई के समस्त पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है।


 

Leave a Comment