बाल विवाह के विरुद्ध मंडला में जन-जागरूकता अभियान
- सांसद फग्गन सिंह ने रथ को दिखाई हरी झंडी, शाम को निकला कैंडल मार्च
- बैगा बैगी चौक से रवाना हुआ रथ, रेडक्रॉस भवन में संपन्न हुई कैंडल मार्च रैली
मंडला महावीर न्यूज 29. बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में जागरूकता रथ यात्रा और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे बैगा, बैगा चौक से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष भावना साहू ने बाल विवाह मुक्त रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बताया गया कि यह रथ यात्रा मंडला शहर से होते हुए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची और लोगों को बाल विवाह की कुरीति व इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इसके बाद शाम 5 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजन भवन से कैंडल मार्च रैली निकाली गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं की सहभागिता से निकली यह रैली बेग बेगी चौक से गुजरते हुए रेडक्रॉस भवन में पहुंचकर संपन्न हुई।
विभाग व संस्था के प्रतिनिधि रहे मौजूद
आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी सौरभ पटवा और सेक्टर सुपरवाइजर अन्नपूर्णा तिवारी मौजूद रहीं। वहीं प्रदीपन संस्था से जिला समन्वयक आरती राय, कार्यकर्ता सहदेव बुलड़ी, आकांक्षा राजे, रजनी बैरागी, राजकुमार झरिया और शगुन नंदा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।









