28 और 29 को होगी विशाल इनामी अहीरी नृत्य प्रतियोगिता

Advertisements

देवरी कला बबलिया में 27 नवंबर को परंपरागत मड़ई मेला

28 और 29 को होगी विशाल इनामी अहीरी नृत्य प्रतियोगिता

  • लोक संस्कृति की सजेगी महफिल
  • बबलिया में दो दिवसीय अहीरी नृत्य स्पर्धा
  • प्रथम विजेता को मिलेंगे 21 हजार रुपये

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड नारायणगंज के ग्राम देवरी कला बबलिया में आगामी 27 नवंबर को परंपरागत मड़ई मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण दो दिवसीय विशाल इनामी अहीरी नृत्य प्रतियोगिता होगी, जो 28 एवं 29 नवंबर को लगातार दो दिनों तक चलेगी।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कारों की घोषणा की गई है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विजेता टीम को मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की ओर से 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं द्वितीय पुरस्कार के रूप में विधायक चैन सिंह वरकड़े द्वारा 11 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में जनपद अध्यक्ष आसाराम भारतीय द्वारा 7 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।यह संपूर्ण कार्यक्रम ग्राम पंचायत देवरी कला बबलिया एवं बबलिया माल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय यादव बंधुओं का विशेष सहयोग मिल रहा है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें 500 रुपये प्रवेश शुल्क जमा कर अपना पंजीयन करा सकती हैं। पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी लोक कलाकारों और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


Leave a Comment