विद्यार्थियों ने उकेरी जिले की ऐतिहासिक विरासत

Advertisements

चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने उकेरी जिले की ऐतिहासिक विरासत

मंडला में विश्व धरोहर सप्ताह का समापन

  • विद्वानों व इतिहासकारों ने विद्यार्थियों को कराया जिले के गौरवशाली इतिहास से रूबरू
  • धरोहर संरक्षण का लिया गया संकल्प

मंडला महावीर न्यूज 29. संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्यप्रदेश शासन भोपाल के विशेष निर्देशन और संग्रहालय अध्यक्ष मनोहर सिंह उइके के मार्गदर्शन में विश्व धरोहर सप्ताह का गरिमामय समापन हुआ। विद्यार्थियों में जिले की ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस समापन कार्यक्रम में इतिहासकारों, पुरातत्वविदों और विद्वानों ने छात्र-छात्राओं को मंडला की समृद्ध ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से परिचित कराया।कार्यक्रम में डॉ. नरेश जोशी, डॉ. चंद्रभूषण गुप्ता, डॉ. कन्हैयालाल धुर्वे, प्रशांत श्रीवास्तव एवं पुरातत्व सदस्य राजेश छतरी सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे। वक्ताओं ने जिले के पुरातत्व महत्व और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्थानीय इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यार्थियों को जिले के फॉसिल्स पार्क, प्राचीन प्रतिमाओं व मूर्तियों, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान तथा रामनगर स्थित मोती महल, राजा नरेंद्र शाह और गुर्जर सरकंडा महल जैसे प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों के बारे में बताया गया। छात्र-छात्राओं ने भ्रमण व संवाद के माध्यम से अपनी विरासत को नजदीक से समझा और इसके संरक्षण का संकल्प लिया।

चित्रकला प्रतियोगिता में उकेरी सांस्कृतिक झलक, विजेता पुरस्कृत 

आयोजन के दौरान माध्यमिक विद्यालय से लेकर हाई स्कूल और महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने रंगों के माध्यम से जिले की विरासत को प्रस्तुत किया। विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में काव्य झरिया ने प्रथम, जानवी वर्मा ने द्वितीय तथा श्रेया सिंधिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही विशेष पुरस्कार के रूप में लाड़ली लक्ष्मी धुर्वे गल्र्स कॉलेज, मंडला, दीपमाला टेकाम प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज, मंडला और निहाल नाविक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 को पुरस्कृत किया गया।

विभागीय अमले व सहयोगियों की रही उपस्थिति 

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती सुलोचना मरावी द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राधा धुर्वे, मनीष चंद्रोल, प्रीतम उइके, अभिषेक शर्मा, धीरज उपलेंचकर, चंद्रभान, राजकुमार झरिया और जतिन झरिया ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया।


Leave a Comment