बाल दिवस पर गूंजा बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश

Advertisements

बाल दिवस पर गूंजा बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश

प्रदीपन संस्था ने स्कूलों में आयोजित कराईं खेल और रचनात्मक प्रतियोगिताएं

  • रंगोली, निबंध और कबड्डी में बच्चों ने दिखाया उत्साह
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्कृत
  • अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

मंडला महावीर न्यूज 29. बाल दिवस के अवसर पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन प्रदीपन संस्था मंडला द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। संस्था द्वारा पीएम श्री रानी अवंती बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडला और हाई स्कूल गिटार मोहगांव में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने लिया हिस्सा 

इन आयोजनों की मुख्य थीम बाल विवाह मुक्त भारत रखी गई थी। इसी थीम को आधार बनाकर स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता, निबंध लेखन, दौड़, कबड्डी और खो-खो जैसी विभिन्न खेल व रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अतिथियों द्वारा आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए।

बाल अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने बच्चों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के नुकसान और इस राष्ट्र व्यापी अभियान के उद्देश्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समाज के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और बच्चों के कानूनी अधिकारों के विषय में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

इनकी रही उपस्थिति 

इस सफल और ज्ञानवर्धक आयोजन में पीएम श्री स्कूल की प्राचार्य राज लक्ष्मी सोनी, श्री वर्मा एवं समस्त स्कूली स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही प्रदीपन संस्था की ओर से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आरती राय सहित संस्था के सक्रिय कार्यकर्ता सहदेव उलाड़ी, आकांक्षा राजे, राजकुमार झरिया, रजनी बैरागी और सगनू नंदा प्रमुख रूप से उपस्थित रही।


Leave a Comment