जुआ फड़ पर दबिश, 11 आरोपी गिरफ्तार और 4.62 लाख का मशरूका जब्त

Advertisements

रामबाग के जुआ फड़ पर दबिश, 11 आरोपी गिरफ्तार और 4.62 लाख का मशरूका जब्त

  • महाराजपुर पुलिस ने दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर मारा छापा
  • ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 11 जुआरी गिरफ्तार

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियानों के तहत महाराजपुर थाना पुलिस ने जुआ फड़ों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा और एसडीओपी पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।
थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रामबाग के अंदर खेत में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी।

11 आरोपी गिरफ्तार, 4.62 लाख से अधिक की सामग्री जब्त 

पुलिस टीम ने मौके पर संचालित दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर रेड डालकर कुल 11 आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी और जब्ती के दौरान आरोपियों के कब्जे से 32 हजार 300 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और 03 मोटरसाइकिलें अनुमानित कीमत 4,30,000 रुपये बरामद की गईं। इस प्रकार कार्रवाई में कुल 4,62,300 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका 

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव, उप निरीक्षक भीमराव मेश्राम, सहायक उप निरीक्षक रमेश पाल, प्रधान आरक्षक अमित गरयार वरकड़े, सुनीराम मरावी, चंद्रशेखर तथा आरक्षक सुंदर भलावी, शिवा नाविक, संदीप पुसाम, हरिदास बिनझिया, यशवंत धुर्वे, राज बघेल और विष्णु जंभरे की विशेष भूमिका रही।


Leave a Comment