गरबा-डांडिया की थाप पर थिरके कदम, रिचा बनीं बेस्ट गरबा क्वीन
- उत्कृष्ट प्रदर्शन और वेशभूषा के लिए बांटे गए पुरस्कार
- सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
मंडला महावीर न्यूज 29. शहर के सुभाष वार्ड में आयोजित पांच दिवसीय मां खोडियार रास गरबा महोत्सव का उत्साह और उमंग के साथ भव्य समापन हो गया। समापन समारोह में लोकसभा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए गरबा और डांडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम का शुभारंभ मां खोडियार के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद प्रतिभागियों ने गरबा-डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। पांच दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल रितु शर्मा, राजुल सिंहानी, मेनका सोनवानी और पूनम सचान ने कला और बारीकियों के आधार पर विजेताओं का चयन किया। अतिथि प्रीति पमनानी ने भी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का सफल संचालन अनुष्का मालवानी ने किया।

इन्हें मिले विशेष पुरस्कार
पांच दिवसीय रास गरबा महोत्सव में बेस्ट ऑफ खोडियार गरबा क्वीन का खिताब रिचा माखीजा ने जीता। वहीं बेस्ट डांडिया प्रकृति कछवाहा, बेस्ट मेकअप एंड आउटफिट आयुषी हरदहा और मोस्ट एनर्जेटिक परफॉर्मेंस का पुरस्कार तनीषा सुखवानी को दिया गया। लकी ड्रॉ विजेता नूपुर कछवाहा रहीं। वहीं गरबा लिटिल प्रिंसेस मेंप्रथम ख्वाहिश चंदनानी, द्वितीय अनन्या सिंह, तृतीय मिष्टी कुकरेजा रही। गरबा प्रिंसेस में प्रथम मुस्कान फागवानी, द्वितीय कोमल क्षत्री, तृतीय सिमरन कटियार रही। गरबा क्वीन में प्रथम डिंपल लालवानी, द्वितीय श्रद्धा कछवाहा, तृतीय रिकू कटिया रही।

इनकी रही विशेष रही उपस्थिति
इस समापन समारोह में जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामेश्वर झारिया, सिंधी पंचायत अध्यक्ष पारस असरानी, सचिव गुलशन वरदानी, समाजसेवी रोचीराम गुरवानी, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, भाजपा नगर अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत, सुशील पमनानी, मोहन तलरेजा, शेरू पमनानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने शांतिपूर्ण और सफल कार्यक्रम के लिए पुलिस विभाग के विशेष सहयोग के प्रति भी आभार व्यक्त किया।










