गौ माता की रक्षा और सेवा का लिया सामूहिक संकल्प

Advertisements

प्रेममधु गौ सेवा समिति की अनूठी पहल

लालीपुर गौ रक्षा सेवा दल के सदस्यों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड

  • गौ माता की रक्षा और सेवा का लिया सामूहिक संकल्प
  • समाज को जागरूक करने के लिए आगे आए युवा

मंडला महावीर न्यूज 29. गौ माता की रक्षा, सेवा और उनके संरक्षण के उद्देश्य से प्रेममधु गौ सेवा समिति, जबलपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। समिति द्वारा नारायणगंज के लालीपुर में नवगठित ‘गौ रक्षा सेवा दल’ के सदस्यों को नियुक्ति पत्र एवं आईडी कार्ड वितरित किए गए। इस गरिमामय अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने पूर्ण समर्पण के साथ गौ माता की रक्षा एवं सेवा करने का सामूहिक संकल्प लिया।

इनकी उपस्थिति में बांटे गए आईडी कार्ड

इस विशेष कार्यक्रम में प्रेममधु गौ सेवा समिति के संचालक ललित तिवारी, अंकित चौरसिया एवं डॉ. अमित निगम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों की उपस्थिति में गौ रक्षा सेवा दल, लालीपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष राम लाल पटेल सहित अन्य सभी सदस्यों को आधिकारिक रूप से नियुक्ति पत्र के साथ आईडी कार्ड प्रदान किए गए।

इन सदस्यों ने लिया गौ सेवा का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान लालीपुर दल के सदस्य प्रिंस ठाकुर, शुभम ठाकुर, प्रवेश कुमार मरावी, दिव्यांश राजपूत, श्रेयांश राजपूत, प्रदीप चक्रवर्ती, अनूप सिंह पंद्रो, हितेन्द्र विश्वकर्मा, तीरथ संत, रवि पावले, राहुल मरावी, संदीप पावले, शिवम तिवारी और रितेश कुमार सिंगरौरे को आईडी कार्ड वितरित किए गए। कार्ड प्राप्त करने के पश्चात सभी युवाओं ने गौ माता की सुरक्षा और सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ ली।

समाज के लिए दिया अहम संदेश

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा के कार्यों को एक संगठित और सुव्यवस्थित रूप देना तथा समाज में गौ रक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के माध्यम से सदस्यों ने यह संदेश दिया कि गौ माता की सेवा और संरक्षण केवल किसी एक दल का कार्य नहीं है, बल्कि समाज के सभी लोगों को आगे आकर अपनी यह पुनीत जिम्मेदारी निभानी चाहिए।


Leave a Comment