जलाशय में नहाते समय तेज बहाव में बहा मजदूर

छिताखुदरी-बिलटुकरी जलाशय में नहाते समय तेज बहाव में बहा मजदूर

  • हादसे का वीडियो वायरल, तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी
  • अचानक बढ़ा जलस्तर और पानी की तेज धार में बह गया मजदूर

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास से कुंडम मार्ग के बीच स्थित छिताखुदरी-बिलटुकरी जलाशय में नहाने के दौरान एक मजदूर पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। इस हृदयविदारक घटना का एक लाईव वीडियो भी सामने आया है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।जानकारी अनुसार घटना के वक्त मजदूर जलाशय में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक पानी का जलस्तर और बहाव तेज हो गया। इससे पहले कि मजदूर खतरे को भांपकर खुद को संभाल पाता, वह पानी की तेज धार की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में बह गया।
बताया गया कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में मजदूर को स्पष्ट रूप से पानी के तेज बहाव में संघर्ष करते और बहते हुए देखा जा सकता है।घटना का वीडियो सामने आने और खबर फैलने के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और गोताखोरों की टीम सक्रिय हो गई है। लापता मजदूर की तलाश के लिए घटना स्थल पर सघन रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Comment