- स्कूटी की टक्कर से बुजूर्ग घायल, लगे 37 टांके, जबलपुर रैफर
- पैदल जा रहे बुजूर्ग को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर
- वृद्ध के शरीर में लगे 37 टांके, जबलपुर रैफर
- टक्कर से गंभीर घायल हुआ बुजूर्ग, शराब के नशे में था स्कूटी सवार
मंडला महावीर न्यूज 29. नशे में चूर होकर वाहन चलाना काल को दावत देने जैसा है। हाईवे समेत अन्य मार्गो में अधिकत्तर हादसे नशा के कारण ही होते है। गुरूवार की शाम करीब 6 बजे एक बुजूर्ग अपने घर से खेत की तरफ जा रहा था, इसी दौरान शराब के नशे में धुत एक स्कूटी सवार ने वृद्ध को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध पिछे की तरफ गिर गया। जोरदार टक्कर के कारण वृद्ध गंभीर घायल हो गया। तत्काल 100 डायल को सूचना दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर डायल 100 पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज ले जाया गया। पुलिस ने मामला कायम कर हादसे की जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार नारायणगंज के ग्राम सोढऱ निवासी रतन सिंह मरावी पिता हद्य सिंह मरावी 70 साल अपने खेत किसी कार्य से पैदल जा रहा था। ग्राम लालीपुर के पास सामने से शराब के नशे में स्कूटी में आ रहा लाल सिंह ने रतन सिंह को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध रतन सिंह गंभीर घायल हो गया। तत्काल डायल 100 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची। जहां घायल को नारायणंज सीएचसी उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया गया।
बताया गया कि शराब के नशे में धुत स्कूटी सवार ने टक्कर मारी तो वृद्ध रतन सिंह पीछे की तरफ गिर गया। जिसके कारण रतन सिंह के कुल्हे में गंभीर चोट आई और दोनों पैर गंभीर घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सक डॉ. राकेश विश्रोई और डॉ. प्रगति के मार्गदर्शन में ड्रेसर संत लाल भारतीया ने गार्ड दुर्गेश सिंगरौरे की मदद से वृद्ध रतन सिंह के कुल्हे में करीब 20 टांके लगाए गए। वहीं रतन का सीधा पैर भी फैक्चर हो गया, जिसमें करीब 11 टांके लगाए गए और बांय पैर में 6 टांके लगाए। जिसके बाद घायल रतन सिंह को 108 एम्बुलेंस से जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया गया।









