नशे से दूर रहने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

  • नशे से दूर रहने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
  • ग्राम को शराब मुक्त कराने बच्चों द्वारा अपनों के नाम लिखी पाती

मंडला महावीर न्यूज 29. पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल सेमरखापा में प्राचार्य कृष्ण कुमार हरदहा के मार्गदर्शन में नशामुक्ति प्रभारी पवन नामदेव के सहयोग से मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ते मद्यपान व नशीली दवा, मादक पदार्थों के दुष्परिणामों से युवाओं, विद्यार्थियों एवं समाज को अवगत कराकर नशा सेवन की प्रवृत्ति की रोक थाम कर जनजागृति एवं चेतना निर्माण किया जा सके। इसी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरखापा को नशा मुक्त बनाने के लिए नशे के प्रति जागरूकता लाने विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।

बताया गया कि मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा वाद, विवाद, चित्रकला प्रतियोगिता, नशामुक्ति रैली निकाली गई। इसके साथ ही माता दुर्गा जी के पंडाल चौराहे पर गीत एवं नाटक नुकड़ के माध्यम से नशा से होने वाले नुकसान, बीमारी से अवगत कराया गया। ग्रामवासियों को नशा से दूरी बनाए रखने की समझाईश दी गई। बच्चों द्वारा अपनों के नाम पाती लिखी गई। जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच सुशील भारतीया को ग्राम पंचायत को शराब पर पाबंदी लगाने के लिए चाचा, पिता जी, मामा जी को शराब न पीने के लिये उक्त पाती को संबधित के पास पहुँचाने की व्यवस्था की जा रही है।

जागरूकता कार्यक्रम में नाटक नुकड़ की प्रस्तुति रूबी चन्दौल, आसमा पटैल, महिमा रघुवंशी, कोमल ठाकुर, रूपाली पटैल, रूपाली चन्द्रौल,रिमझिम धनगर एवं बम्लेश्वरी द्वारा दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में नशा मुक्ति प्रभारी पवन नामदेव, श्रीमती अनुसुईया मार्को, श्रीमती गीता चौकसे, रितु पटेल, योगेश चौरसिया, आनन्दा नामदेव, सौरभ पटैल, निशम पटैल, समता सैनी, गीता कुशराम, आरती दुबे, कविन्द्र सुरेश्वर, छात्र अध्यापक, पूर्णिमा पटैल, श्रुति पटैल एवं सौरभ कुशवाहा, ग्राम की महिला मंडल समिति का भरपूर सहयोग रहा।


Leave a Comment