चिकित्सा क्षेत्र में करियर के और भी बेहतर विकल्प

पशुपालन व पशु चिकित्सा करियर का अच्छा विकल्प-डॉ उग्रसेन तिवारी

  • चिकित्सा क्षेत्र में करियर के और भी बेहतर विकल्प
  • होम्योपैथी, आयुर्वेद, वेटरनरी, डेंटल के क्षेत्र में भी बना सकते है करियर
  • करियर आयोजन में प्रतियोगी परीक्षाओं की दी जानकारी

मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में करियर की बात आपके साथ आयोजित करियर गतिविधि का आयोजन किया गया। करियर काउंसलर अखिलेश उपाध्याय के संयोजन में पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग में करियर के विकल्पों पर उपसंचालक पशु चिकित्सा एवं पशुपालन डॉक्टर उग्रसेन तिवारी ने मार्गदर्शन दिया। बायोलॉजी विषय के अध्यनरत छात्रों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नीट के माध्यम से हमारा पहला चयन एमबीबीएस होता है लेकिन इसके अलावा भी चिकित्सा क्षेत्र के अन्य विकल्प हैं, जिसमें होम्योपैथी, आयुर्वेद, वेटरनरी, डेंटल के माध्यम से भी हम करियर का बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।

पशुपालन विभाग के विभिन्न पदों और उनके चयन प्रक्रिया की भी उन्होंने जानकारी प्रदान की। इस फील्ड में आगामी 10 वर्षों तक जॉब की सम्भावनाओ के विषय में भी बात की। विद्यार्थियों ने नीट में अध्ययन की तकनीक के विषय में जानकारी चाही, जिसमें उन्होंने अध्ययन की प्रक्रिया से अवगत कराया।


इस अवसर पर सुनील पनरिया ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे क्लेट, एसएससी, पीएससी, नीट, जेई आदि के विषय में जानकारी प्रदान की। बताया गया कि करियर की बात आपके साथ करियर गतिविधि के अंतर्गत जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नियमित मार्गदर्शन कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। छात्रों ने प्राप्त जानकारी से संतुष्ट हुए एवं अपनी शंकाओं का समाधान किया। इस दौरान वरिष्ठ व्यख्याता रीता पाठक उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles