- जिद करो कि स्वप्न को साकार कर सकते हो-डॉ. संजय कुशराम
- जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में प्रवेश उत्सव का आयोजन
मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह पूर्ण वातावरण में अध्यक्ष जिला पंचायत डा. संजय कुशराम अध्यक्ष नगर पालिका परिषद विनोद कछवाहा एवं सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा की उपस्थिति में संपन्न हुआ विद्यालय में कक्षा नवमी के नव प्रवेशी छात्रों का विद्यालय प्रवेश द्वार पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन अतिथियों ने किया साथ ही तिलक वंदन कर नव सत्र की पुस्तक प्रदान की गई।
आयोजित कार्यक्रम में नवीन प्रवेशी विद्यार्थियों के साथ सभी विद्यार्थियों को अतिथियों ने संबोधित किया तथा पाठ्य पुस्तक वितरित की। अध्यक्ष जिला पंचायत डॉक्टर संजय कुशराम ने कहा कि हम भारत माता की जय कहते हैं परंतु इसके आशय को हमें समझने का की आवश्यकता है। हम जिस भी क्षेत्र में हो अपना सर्वश्रेष्ठ देने का जब प्रयास करेंगे तभी भारत माता की वास्तविक जय कहलाएगी। अध्ययन अध्यापन में अपनी क्षमता के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाना चाहिए साथ ही आज के युग में हो रहे साइबर क्राइम के विषय में विद्यार्थी अवश्य अपडेट रहे।
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद विनोद कछवाहा ने विद्यालय के पुराने दिनों को याद करते हुए सफलता के सूत्र विद्यार्थियों को समझाएं। जय दत्त झा ने विद्यार्थियों से कहा कि हमारा इतिहास गौरवपूर्ण रहा है और इस गौरवशाली इतिहास ने हमें शक्तिशाली भारत बनाने की प्रेरणा दी है। विद्यार्थी यह ध्यान रखें की उत्कृष्ट विद्यालय में एक सुव्यवस्थित अधो संरचना के साथ अध्ययन के लिए उचित माहौल आपको मिल रहा है। साथ ही मां नर्मदा के तट पर बैठकर शिक्षा अध्ययन करने का यह जीवन का सौभाग्य है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम हमेशा से अच्छा रहा है और अब वे विद्यार्थी जो इस विद्यालय में प्रवेश ले रहे हैं विद्यालय के गौरव को बनाए रखना उनका दायित्व है।
विद्यालय के प्राचार्य कल्पना नामदेव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रवेश उत्सव के महत्व को बताया। संचालन करते हुए अखिलेश उपाध्याय के प्रेरणादाई संबोधन से विद्यार्थी प्रभावित हुए। इस आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया। व्यवस्थाओं को विपिन लखेरा कन्हैया वरमैया, ज्योति मिश्रा, सुजाता शर्मा, शालिनि साहू सभी शिक्षकों ने संयोजित किया। आभार शैलेश जयसवाल ने किया।