अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े पार की बाइक

Advertisements

श्रीराम वार्ड के चौरसिया मोहल्ले में दिनदहाड़े बाइक चोरी

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

  • शाम 4.48 बजे अज्ञात चोर ने पार की बाइक
  • फुटेज के आधार पर चोर की सरगर्मी से तलाश शुरू

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले में चोरी की वारदात रूकने का नाम नहीं ले रही है, सोशल मीडिया में बाईक चोरी का वीडियो सामने आया। इस वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि मडला जिला मुख्यालय के श्रीराम वार्ड स्थित चौरसिया मोहल्ले में वाहन चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां 23 अक्टूबर को दिनदहाड़े एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है। हालांकि, चोरी की यह पूरी वारदात पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर अब चोर की पहचान और तलाश की जा रही है। जानकारी अनुसार यह घटना 23 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजकर 48 मिनट की है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति बड़ी ही आसानी से बाइक को चुराकर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से क्षेत्र के रहवासियों में अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


Leave a Comment