वर्षो से कच्चे मार्ग से कर रहे थे आवागमन, अब मिलेगी सुविधा

वर्षो से कच्चे मार्ग से कर रहे थे आवागमन, अब मिलेगी सुविधा

  • पडरिया से नारायणगंज पहुंच मार्ग का निवास विधायक ने किया भूमिपूजन

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले की जनपद पंचायत नारायणगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पडरिया में पडरिया से नारायणगंज पहुंच मार्ग कई वर्षों से जर्जर और कच्चा था। जिसके कारण ग्रामीणों को बारिश के समय आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसके लिए ग्रामवासी कई बार आवेदन, निवेदन भी कर चुके थे, लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों का इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं था। मार्ग की इस समस्या से यहां के ग्रामीण वर्षो से परेशान थे, लेकिन अब इस समस्या से जल्द ही पडरिया के वंशिदो को निजात मिल जाएगा। अब निवास विधायक चैनसिंह बरकड़े द्वारा अपनी विधायक निधि से यहां के मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। जिसका भूमिपूजन किया गया है।

जानकारी अनुसार वर्षाे से पडरिया से नारायणगंज मुख्यालय पहुंच मार्ग कच्चा था। जिससे काफी परेशानी ग्रामीणों को उठानी पड़ती थी। अब इस मार्ग का पक्का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रूपए की राशि निवास विधायक चैन सिंह बरकड़े द्वारा दी गई है। जिसका भूमिपूजन विधायक चैनसिंह बरकड़े द्वारा किया गया है। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावा ग्राम पंचायत, स्थानीय प्रशासन मौजूद रहा। भूमिपूजन के बाद स्थानीय ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मांगन लाल सोनी, रघुनंदन विश्वकर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजुल ज्योतिषी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रितेश सोनी(टिंकल), नगर अध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, विपिन रामकुमार सोनी, विपिन छत्रपाल सोनी, संदीप सोनी, गुन्ना सिंगरौरे, ग्राम पंचायत पडरिया सरपंच राजकुमार तेकाम, सचिव हरदयाल मरावी, हिरदेश साहू, बलराम साहू, सुरेंद्र सोनी,रु कमणी रामकुमार साहू, प्रताप सिगरौरे, मुकेश सोनी, राममिलन चौकसे, सत्तू सोनवानी, राजकुमारी, राजा राम कुडापे, राजेश सिगरौरे, बसंत चौकसे समेत स्थानीय व कांग्रेसी नेता उपस्थित रह।



 

Leave a Comment