पुलिस का हेल्पिंग हैण्ड अभियान

मंडला पुलिस ने भरण-पोषण राशि न चुकाने वाले 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • न्यायालय में किया पेश, 31 मार्च तक चलाया जाएगा हेल्पिंग हैण्ड अभियान

मंडला महावीर न्यूज 29. मध्यप्रदेश पुलिस ने हेल्पिंग हैंड अभियान की शुरुआत की है। अभियान पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश कैलाश मकवाणा के नेतृत्व में 01 से 31 मार्च तक चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य कुटुंब न्यायालयों से प्राप्त भरण-पोषण के प्रकरणों में जारी वारंटों का त्वरित निष्पादन करना है। इसके साथ ही महिलाओं को भरण-पोषण के मामलों में आने वाली प्रक्रियात्मक बाधाओं को दूर करना इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है।

बताया गया कि पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा सभी थाना और चौकी प्रभारियों को न्यायालय से भरण पोषण के मामले में प्राप्त समंस व वारंटो को तामिल करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही विशेष अभियान के दौरान अदम तामील समंस वारंट की तस्दीक के लिए अनुभाग के पुलिस अधिकारियों को तस्दीक में अदम तामील के कारण का पता कर उनकी तामीली के लिए हर संभव प्रयास करने निर्देश दिये गए है।

11 वारंट तामील किये 

बताया गया कि समंस एवं वारंट की तामिल के लिए जिला एवं थाना स्तर से गठित टीम द्वारा प्रयास करते हुए 11 वारंट तामिल किये गए है। जिसमें थाना कोतवाली द्वारा 04 वारंट, थाना बम्हनी बंजर द्वारा 01, थाना नैनपुर द्वारा 02, थाना बिछिया द्वारा 01 वारंट, थाना मोहगांव द्वारा 01 एवं थाना बीजाड़ांडी द्वारा 02 वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।



 

Leave a Comment