पौधों से प्रेरणा लेकर हर कठनाईयों से लड़ते हुए लय तक पहुंचे

Advertisements
  • पौधों से प्रेरणा लेकर हर कठनाईयों से लड़ते हुए लय तक पहुंचे
  • मॉटफोर्ट स्कूल में एक पौधा माँ के नाम अंतर्गत पौधारोपण

मंडला महावीर न्यूज 29. वन महोत्सव के अंतर्गत एक पौधा मां के नाम थीम पर मांट फोर्ट विद्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसमें विद्यालय परिसर में विभिन्न 100 फलों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि दिनेश दुबे चीफ कमिश्नर स्काउट एण्ड गाइड मंडला, संजय तिवारी अध्यक्ष रोटरी क्लब का स्वागत किया गया। इसके साथ ही अन्य अतिथियों में डॉ. रुबीना सोलोमन डॉ. सोलोमन, डॉ. नरेश वरकड़े और रोटरी क्लब सदस्य अजय खोते, श्रीमती डॉ. रश्मि बाजपेई, महर्षि स्कूल प्राचार्य डॉक्टर उपेंद्र शुक्ला और पूर्व प्राचार्य अखिलेश चंद्रोल, कक्षा आठवीं के स्काउट और गाइड के छात्र छात्राएं मौजूद रही।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रमुख ब्रदर बिनु चेरियन ने मुख्य अतिथि दिनेश दुबे और अन्य स्काउट शिक्षक को स्कार्फ पहना कर उनका सम्मान किया। इसके बाद ब्रदर आनंद ने अन्य अतिथियों को स्कार्फ पहनाया। संस्था प्रमुख ब्रदर बिनु ने फलदार वृक्ष की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए ये पौधे न केवल हमें बल्कि आसपास के सभी नागरिकों को फल प्रदान करेंगे। हम सभी को इनकी नियमित देखभाल करना चाहिए। इन पौधों से प्रेरणा लेकर हर कठनाइयों से लड़ते हुए हमे अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहिए।

कार्यक्रम में स्काउट शिक्षक दिनेश दुबे और संजय तिवारी ने भी अपने अभिभाषण में पेड़ के महत्व को समझाया। इसके बाद ब्रदर बिनु चेरियन, ब्रदर आनंद और सभी अतिथियों ने एक एक पौधा लगाया। इसके साथ ही सभी छात्र छात्राओं ने भी एक एक पौधा गमले में लगाया। कार्यक्रम का सफल संचालन गाइड छात्रा अग्रिमा उपाध्याय और स्काउट छात्र गौरव यादव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था प्रमुख ब्रदर बिनु चेरियन, उप प्राचार्य ब्रदर आनंद कोर्डिनेटर इवांजलीन कुशराम, राहत कुरेशी, स्काउट गाइड शिक्षक सतीश रजक, दीपमाल ठाकुरता, खेल शिक्षक रोहित नयकवार, अभिषेक श्रीवास शाला प्रबंधन और समस्त शिक्षक स्टाफ का योगदान सरहनीय रहा।

Advertisements

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles